Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अगले 3 घंटे में बारिश का अलर्ट:बीते दिन 15 मिमी बारिश के बाद शुरू हुआ मौसम में बदलाव, उमस से मिली हल्की राहत

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शनिवार की सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई। आसमान में छाई घटा और हल्की हवाओं ने उमस से जहां लोगों को कुछ राहत दिलाई तो बारिश की उम्मीद भी जगाई। शनिवार को आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार देर रात मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को कुछ राहत मिली। रातभर चली बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बीते दिन दोपहर बाद हुई बारिशके बाद यह बदलाव शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आने वाले 5 दिन इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, 22 जुलाई तक मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बनी हुई है। खासतौर पर 21 और 22 जुलाई को अच्छी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं बीते दिन भी दोपहर बाद से शहर में 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, शहर की हवा की गुणवत्ता भी पूरी तरह संतोषजनक नहीं रही। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 194 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' और 'खराब' श्रेणी की सीमा के करीब है। अलग-अलग क्षेत्रों में गंगानगर का AQI 182, जयभीम नगर 184, एमआईईटी कॉलेज 232 और पल्लवपुरम 177 रिकॉर्ड किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के हेरिटेज जोन में सड़क पर बहता है सीवर:बारिश के बाद सड़कें बनीं नदी, कूड़ाघर से फैलती बदबू, खुला नाला मौत को दे रहा दावत
    Next Article
    एटा में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत:खेत से काम कर लौटते समय हुआ हादसा; मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment