Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में अप्रैल महीने में चल रही लू:42 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान, गर्म हवाओं से प्रभावित हो रहा जनजीवन

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अप्रैल के दूसरे हफ्ते से ही जून जैसी भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। सूरज की तेज तपिश, दिनभर चल रही गर्म हवाएं और बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। हालात ऐसे हैं कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और पिछले चार दिनों से लगातार गर्मी में इजाफा हो रहा है। सुबह होते ही तेज धूप का असर दिखने लगता है और दोपहर तक हालात लू जैसे बन जाते हैं। गर्म हवा के थपेड़ों ने सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम कर दी है। जरूरी काम से निकलने वाले लोग सिर और मुंह ढककर तथा पानी की बोतल साथ लेकर ही बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी चिंता बढ़ा रहा है। खराब वायु गुणवत्ता के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी और प्रदूषण का यह मेल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। बचाव के लिए जरूरी सावधानियां दिनभर में अधिक से अधिक पानी पिएं, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें हल्के और ढीले कपड़े पहनें, बाहर निकलते समय सिर ढकें खीरा, तरबूज, खरबूजा और दही जैसी ठंडी चीजों का सेवन करें तला-भुना और भारी भोजन कम करें घर के अंदर पंखा, कूलर या एसी का उपयोग करें चक्कर, सिरदर्द या उल्टी महसूस होने पर तुरंत आराम करें और पानी पिएं खाली पेट बाहर न निकलें, कुछ हल्का खाकर ही घर से बाहर जाएं
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर यमुना पुल से गिरकर कार सवार की मौत:दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर, कहासुनी के दौरान नीचे गिरा युवक
    Next Article
    मुस्कान, साहिल आज देंगे अपनी सफाई:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में होगी पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment