Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भाई ने भाई की हत्या कर शव दबाया:24 दिन बाद खुली घटना, जमीनी विवाद में दिया वारदात को अंजाम

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या करके लाश को खेत में दबा दिया। हत्या 5 मई को की गई थी, घटना का खुलासा आज हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके से बड़े भाई कपिल को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बड़े भाई कपिल ने छोटे भाई अंकुर की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गाड़ दिया। आज ये पूरा मामला सामने आया है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूरे मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महमूदपुर सिखेड़ा गांव में एक महिला जगबीरी ने बहसूमा थाने पर आकर बताया कि इनका 30 साल का भांजा अंकुर 5 मई से गायब है। उन्हें शक है कि अंकुर के बड़े भाई कपिल ने ही उसकी हत्या की है। सूचना पर थानापुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बड़े भाई कपिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने 5 मई 2026 को अपने छोटे भाई अंकुर की जमीनी विवाद में हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को खेत में ही छोड़ दिया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। बाकी फोरेंसिक की टीम मौके पर है मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा लिखा जा रहा है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में बकरीद पर अमन-भाईचारे का संदेश:डीएम-एसपी ने भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं, शुभकामनाएं दीं
    Next Article
    प्रयागराज में अकीदत के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज:देश के अमन-चैन की दुआएं मांगीं, मौलानाओं ने कानून पालन की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment