Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में भाजपा नेता बोले- गैस की नहीं कोई कमी:अफवाहों से सावधान रहें, लोग भरपूर मात्रा में हैं ईंधन

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में गैस की बढ़ती किल्लत के बीच भाजपा नेता पं. सुनील भराला ने अपना वीडियो जारी किया है। भाजपा नेता का कहना है कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। हर किसी को गैस, तेल मिल रहा है। इसलिए अफवाहों पर कोई ध्यान न दें। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं पूर्व मंत्री पंडित सुनील भराला ने उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश और देश में किसी भी प्रकार के ईंधन की कोई कमी नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व और दलाल किस्म के लोग जानबूझकर कृत्रिम कमी का माहौल बनाकर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। इसके बावजूद कुछ लोग अफवाह फैलाकर जनता में भ्रम और भय का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह निंदनीय है। जो लोग कृत्रिम संकट दिखाकर कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक स्टॉकिंग कर रहे हैं, वे तुरंत ऐसी गतिविधियाँ बंद कर दें। यदि किसी भी व्यापारी, रेस्टोरेंट संचालक या वैध उपभोक्ता को कहीं भी LPG, CNG, पेट्रोल या डीज़ल की आपूर्ति को लेकर कोई समस्या आती है तो वे सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबरों पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की आज की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कुलदीप यादव की हल्दी में युजवेंद्र चहल का डांस, सिलेंडर के लिए सुबह से लंबी-लंबी लाइनें लगीं
    Next Article
    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह मेरठ पहुंचे:30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment