Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बारिश के बाद फिर बढ़ा प्रदूषण:सुबह-शाम स्मॉग से परेशानी, दीपावली पर और बिगड़ सकती है हवा

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बीते दिनों में हुई बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने के बाद अब एक बार फिर मेरठ में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। सोमवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 रिकॉर्ड किया गया। हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से सुबह और शाम के समय लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली नजदीक आने के साथ प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि- बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। रात का तापमान गिर रहा है। सुबह के समय स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। अगले 2-3 दिन तक प्रदूषण में बढ़ोतरी बनी रहने की संभावना है। बारिश के बाद हवा में सुधार, अब फिर से स्मॉग मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात और सुबह हल्की ठंड का असर बढ़ने लगा है। पिछले दिनों बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ था, लेकिन अब मौसम में बदलाव के साथ प्रदूषण फिर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा बढ़ने से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दीपावली पर बढ़ सकती है समस्या दीपावली नजदीक आने के साथ वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ गई है। पहले से ही हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। ऐसे में आतिशबाजी के कारण प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है। मौसम में बदलाव और हवा की गति कम रहने पर वातावरण में प्रदूषक तत्व लंबे समय तक बने रह सकते हैं। इससे एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में दिन में धूप, रात को छाने लगी धुंध:हल्के कोहरे का भी दिखने लगा असर, अगले हफ्ते बढ़ेगी ठंड
    Next Article
    रविशंकर सिंह बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष:गोंडा जिला इकाई में मिठाई बांटी, मनोनयन पर पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment