Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बेटी के अपहरण की पिता ने रची साजिश:उधार चुकाने के लिए बनाया प्लान, पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को दबोचा

    2 hours ago

    1

    0

    कंकरखेड़ा के 15 वर्षीय हनी की अपहरण व फिरौती की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे से पहले ही सुलझा लिया। दरअसल, हनी का अपहरण हुआ ही नहीं था। उसके पिता ने ही अपहरण व फिरौती की कहानी रच दी थी। पुलिस ने हनी को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी हनी के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पहले एक नजर पूरे मामले पर कंकरखेड़ा की एक कालोनी में रहने वाले दीपक ने सोमवार रात थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी कि उनका 15 वर्षीय बेटा हनी लापता हो गया है। उन्होंने बताया कि बेटा शाम करीब 6 बजे जिम जाने के लिए निकला था लेकिन फिर वापस नहीं आया। पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज किया और बच्चे की तलाश शुरु कर दी। अगले दिन मिला धमकी भरा पत्र अभी पुलिस ने छानबीन शुरु ही की थी कि मंगलवार सुबह पिता दीपक घबराया हुआ कंकरखेड़ा थाने आया। उसने एसएचओ विनय कुमार को बताया कि उनको एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें उनके बेटे को सकुशल लौटाने की एवज में छह लाख रुपये की मांग की गई है। छानबीन में कहानी लगी झूठी रंगदारी का लेटर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पिता दीपक से बातचीत की। पुलिस को काफी कुछ अटपटा लग रहा था। पुलिस ने पिता से मिली जानकारी का सीसीटीवी कैमरे से मिलान किया तो वह गलत निकला। पिता के बताए समय पर हनी वहां था ही नहीं। फिरौती के लेटर की कहानी भी झूठी पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि दीपक की बातों पर शक गहरा रहा था। उसने फिरौती के लेटर के बारे में बताया कि यह उन्हें मॉल रोड पर मिला। वह अपनी कार से जा रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाश कार में लेटर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने कैमरे चेक किए तो यह कहानी भी झूठी साबित हुई। सख्ती से पूछताछ में खुली हकीकत एसपी सिटी ने बताया कि जब दीपक से सख्ती की गई तो उन्होंने अपहरण व फिरौती का सच उगल दिया। एसपी सिटी ने बताया कि दीपक ऑन लाइन गेम में दो लाख रुपये हार गए थे। गेम खेलने के लिए ऑनलाइन लोन लिया लेकिन वह रकम भी हार गए। छह लाख के नीचे आने के बाद उन्होंने षड्यंत्र रच डाला। उनका पत्नी से विवाद चल रहा है। दीपक का मानना था कि अगर बेटे की बात आएगी तो उसकी पत्नी अपने पास से छह लाख रुपया दे देगी लेकिन उससे पहले ही कहानी खुल गई। रिश्तेदार के यहां भेजा बेटे को एसपी सिटी ने खुलासा किया कि दीपक ने अपने बेटे को मुरादनगर एक रिश्तेदार के यहां छिपा दिया था। बोल दिया था कि जब तक वह ना कहे, वापस ना आए। फिरौती के लेटर की कहानी को भी सच साबित करने के लिए दीपक ने अपने रिश्तेदार पर हां में हां मिलाने का दबाव बनाया था। इसके बाद पुलिस ने हनी को सकुशल बरामद कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के परिवहन निगम में 6500 पदों पर होगी भर्ती:ड्राइवर-कंडक्टर बनने का मौका, प्रदेश के हर गांवों तक बस पहुंचाने का लक्ष्य
    Next Article
    प्रयागराज करेली में हिंदू-मुस्लिमों ने साथ किया इफ़्तार:गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेशकर देश में अमन की दुआ मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment