Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या:लाश के पास खून से सना चाकू लेकर बैठा रहा, पुलिस ने किया अरेस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ में छोटे भाई ने बड़े भाई की गला काटकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद छोटा भाई शव के पास ही खून से सना हुआ चाकू लेकर बैठा रहा। उसके चाकू से खून टपक रहा था और वो भाई की लाश के पास ही बैठा रहा। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी को चाकू सहित अरेस्ट कर लिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब जानिए पूरा मामला मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक कहासुनी के चलते छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी छोटे भाई को आला-ए-क़त्ल चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब तीन बजे लावड़ में जॉनी (30) और उसके छोटे भाई अरुण के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि छोटे भाई अरुण ने आवेश में आकर बड़े भाई जॉनी की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। इस खौफनाक हमले में जॉनी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जॉनी को खून से तरबतर देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल जॉनी को दौराला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जॉनी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई अरुण को घटनास्थल से ही चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। चाकू खून से सना हुआ था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    119 साल पुराने पातालेश्वर मंदिर में करेंगे जलाभिषेक:महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु करेंगे दर्शन, पुलिस-प्रशासन अलर्ट; मस्से और चर्म रोग ठीक होने की मान्यता
    Next Article
    उन्नाव में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत:सण्डीला मार्ग पर हादसा, दो अन्य गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment