Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एक बार फिर दिखाई दिया अजगर:स्थानीय बोले- लगातार सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंच रहे वन विभाग के अधिकारी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जाग्रति विहार क्षेत्र में शुक्रवार को फिर से एक बाद स्थानीय लोगों को अजगर दिखाई दिया। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी लेकिन जब तक टीम वहां पहुंची तो वह गायब हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। एक हफ्ते में दो बार दिखा अजगर स्थानीय लोगों के अनुसार बीते सात दिनों में एक ही जगह से दो बार एक बहुत बड़ा अजगर दिखाई दिया है। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों ने अपने बच्चों को उस रास्ते से भेजना बंद कर दिया है। उनका कहना है पिछली बार भी जब सफाई हुई थी तो बहुत से अजगर मिले थे। खानापुर्ति कर रही टीम- विनीत चपराना चौधरी चरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने आरोप लगाया है कि वन विभाग की टीम सिर्फ फोटो खिंचवाकर और अधिकारियों को दिखाने के लिए यहां आती है। यहां एक सुरंग बनी हुई हैलेकिन टीम उसे रेस्क्यू करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। मौके पर पहुंची थी टीम वन रेंजर रवि राणा ने बताया कि अजगर दिखाई देने की सूचना टीम को मिली थी । इसके बाद हम पहुंचे तो वहां कुछ नहीं था। जैसा लोगों ने बताया उससे ऐसा मालुत चलता है कि वह धूप लेने के लिए अपनी सुरंग से बाहर आया होगा। सुरक्षा की दृष्टि से यहां गश्त के लिए टीम बना दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'डॉक्टर की कमर पर हाथ रखा, कहा-चलो पार्टी करें':KGMU की पीड़िता बोली- सीनियर डॉक्टर ने चैंबर में बुलाकर गलत तरीके से छुआ
    Next Article
    मथुरा में मेगा विधिक सहायता शिविर:22 फरवरी को, सरकारी योजनाओं की जानकारी और कानूनी सहायता मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment