Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गणेश चतुर्थी पर सजा मूर्तियों का बाजार:बाल गणेश से लालबाग के राजा तक कई रूपों की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के बाजारों में गणपति की आकर्षक मूर्तियां सज गई हैं। जीआईसी ग्राउंड के पास और गुरुनानक नगर में मूर्तियों का बाजार सजा है। यहां 4 इंच से लेकर करीब 6 फीट तक की गणेश मूर्तियां उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 50-100 रुपए से शुरू होकर 20 हजार रुपए से अधिक तक है। मिट्टी और पीओपी दोनों तरह की मूर्तियां बाजार में हैं। छोटी मूर्तियों में ज्यादातर ईको फ्रेंडली मूर्तियां हैं, जिन्हें मिट्टी से बनाकर वाटर कलर से सजाया गया है। बाजार में गणेश जी के अलग-अलग रूप लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इनमें बाल गणेश, लालबाग का राजा, सिद्धि विनायक, दगडू सेठ, नंदी पर विराजमान गणेश और राम मंदिर के साथ विराजमान गणेश की मूर्तियां शामिल हैं। इसके अलावा मूषक और लड्डू के साथ गणेश जी की रूप भी लोगों को पसंद आ रही हैं। बाज़ारों में मौजूद गणपति मूर्तियां - छह महीने पहले शुरू हो जाता है मूर्ति बनाने का काम गुरुनानक नगर में अजंता मूर्ति कला केंद्र के प्रमोद प्रजापति ने बताया कि उनका परिवार पांच पीढ़ियों से मूर्ति बनाने का काम कर रहा है। समय के साथ तकनीक और डिजाइन में बदलाव करते हुए काम को आगे बढ़ाया गया है। गणपति की मूर्तियां बनाने का काम अगले सीजन के लिए फरवरी से ही शुरू कर दिया जाता है। एक बड़ी मूर्ति को तैयार होने में करीब छह महीने तक लग सकते हैं। पंडालों के लिए बड़ी मूर्तियों के ऑर्डर भी पहले से आने लगते हैं। उन्होंने बताया कि मिट्टी की उपलब्धता कम होने और सरकारी प्रतिबंध के कारण कई बार बाहर के जिलों से मिट्टी मंगानी पड़ती है। मेरठ से तैयार मूर्तियां रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, बिजनौर और आसपास के जिलों में भी जाती हैं। जीआईसी रोड पर दुकान की संचालिका सुमन ने बताया कि उनके यहां मिट्टी और प्लास्टर की अलग-अलग रेंज की मूर्तियां हैं। सबसे छोटी मिट्टी की मूर्ति करीब 50 रुपए की है, जबकि 100, 150 और 200 रुपए से लेकर 1800 रुपए तक की मिट्टी की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। बड़ी मूर्तियों की कीमत करीब 8 से 10 हजार रुपए तक है। ग्राहकों में बाल गणेश और लालबाग के राजा की ख़ास मांग है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवक को 3 गोली मारी, हालत में सुधार:ICU से नार्मल रूम में आज किया शिफ्ट, नमाज पढ़कर लौटते समय हुई वारदात
    Next Article
    जगतपुर कॉलेज एनसीसी भर्ती की तैयारियां शुरू:लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता जरूरी, सेना सहित सरकारी नौकरियों में लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment