Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवक को 3 गोली मारी, हालत में सुधार:ICU से नार्मल रूम में आज किया शिफ्ट, नमाज पढ़कर लौटते समय हुई वारदात

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के फतेउल्लापुर रोड पर शुक्रवार को कमेटी के 24 लाख रुपए मांगने को लेकर हुए गोलीकांड में घायल हारून की हालत अब पहले से बेहतर है। शनिवार को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके शरीर में लगी दो गोलियां निकाल दीं, जबकि तीसरी गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है। इस गोली को निकालने के लिए अस्पताल के डॉक्टर दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क कर रहे हैं। रविवार सुबह हालत में सुधार होने पर हारून को वेंटिलेटर से हटाकर कमरे में शिफ्ट कर दिया गया। 24 लाख रुपए के बकाए का था मामला अलीबाग कॉलोनी निवासी हारून शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के बाद अपने कमेटी के रुपए लेने फतेउल्लापुर रोड निवासी इरशाद मलिक के घर पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान इरशाद अपने भाई फिरोज, बेटे रवीश और करीब आठ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचा और हारून पर गोलियां चला दीं। हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। तीन गोलियां लगने से हारून गंभीर रूप से घायल हो गया। वेंटिलेटर से आज रूम में शिफ्ट होगा हारुन जान बचाने के लिए हारून करीब 500 मीटर तक दौड़ा। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था। हारून के भाई सलमान ने पुलिस को बताया कि इरशाद के पास उनकी कमेटी थी और उसने 24 लाख रुपये नहीं लौटाए थे। इसी रकम को लेकर विवाद चल रहा था। एक आरोपी कर चुका है सरेंडर उधर, पुलिस की लगातार दबिश के बीच मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल रवीश शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। भाई बोला- 24 लाख रुपए बकाया, मांगने पर की फायरिंग पीड़ित के भाई उमर ने बताया कि इरशाद पर उसके भाई हारुन के करीब 24 लाख रुपए बकाया हैं। यह रकम पहले भी मांगी जा चुकी थी। शुक्रवार को भी हारुन ने बकाया पैसे मांगे, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। उमर का आरोप है कि विवाद के दौरान इरशाद ने पिस्टल से हारुन पर फायरिंग की। इसके बाद इरशाद के बेटे ने भी फायरिंग की। उमर के मुताबिक, फायरिंग के बाद इरशाद ने धमकी देते हुए कहा- 'कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। हम अवैध हथियारों का काम करते हैं। हमारे पास तमाम अवैध असलहा है। हम जो चाहें वो कर सकते हैं। कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, न पुलिस, न प्रशासन। हम यहां के राजा हैं।' उमर ने आरोप लगाया कि इरशाद ने खुद को अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़ा बताते हुए पुलिस और प्रशासन से भी न डरने की बात कही। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। सीढ़ी लगाकर आरोपी के घर में घुसी पुलिस फायरिंग की सूचना पर पुलिस इरशाद के घर पहुंची। मुख्य गेट बंद था और इरशाद मौके पर नहीं मिला। पुलिस और सीओ कोतवाली ने कई बार दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुला। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लकड़ी की सीढ़ी लगाकर एक पुलिसकर्मी को बालकनी के रास्ते अंदर भेजा। उसने अंदर से दरवाजा खोला, जिसके बाद पुलिस टीम मकान में दाखिल हुई। पुलिस ने घर में मौजूद इरशाद के परिवार की 3 महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ली गई है। आरोपी के घर से करीब 30 लाख रुपए मिले पुलिस को आरोपी के घर की तलाशी के दौरान बेड बॉक्स में एक बैग मिला है। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 30 लाख रुपए नकद हैं। पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर रकम की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि यह रकम उन लोगों की हो सकती है, जिनका पैसा आरोपी पर बकाया बताया जा रहा है। हालांकि, बरामद रकम का बकाया पैसों से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि कमेटी के पैसों के विवाद में इरशाद द्वारा फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गोली पिस्टल से मारी गई है। पुलिस ने दो हथियार भी बरामद किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में एसटीपी से पर्यावरण सुधार:दीनापुर प्लांट पर उपचारित गंदा पानी, खाद एवं ऊर्जा निर्माण संभव होगा
    Next Article
    मेरठ में गणेश चतुर्थी पर सजा मूर्तियों का बाजार:बाल गणेश से लालबाग के राजा तक कई रूपों की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment