Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गर्मी-प्रदूषण का डबल अटैक:42°C तापमान, AQI 285; अस्पतालों में बढ़े सांस और हीट स्ट्रोक के मरीज

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही जून जैसी भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखने लगा है। शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा की गुणवत्ता भी बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 285 दर्ज किया गया, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। गर्मी और प्रदूषण के इस खतरनाक मेल ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर में चलने वाली तेज लू और हवा में बढ़ी धूल के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम में राहत के आसार नहीं हैं, जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ सकती है। सांस के मरीजों की परेशानी बढ़ी अस्पतालों में इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। छाती रोग विशेषज्ञों के पास सांस लेने में दिक्कत, एलर्जी और अस्थमा के मरीज तेजी से बढ़े हैं। खासतौर पर गांवों से आने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। डॉक्टरों के अनुसार इन दिनों खेतों में कटाई और बुआई के चलते धूल-मिट्टी अधिक उड़ रही है, जिससे एलर्जी और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के केस बढ़े फिजिशियन के पास हीट स्ट्रोक, वायरल बुखार और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। मजदूर, डिलीवरी कर्मी और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप और खराब हवा का यह संयोजन शरीर पर दोहरा असर डालता है। एक ओर लू शरीर का तापमान बढ़ाती है, वहीं प्रदूषण फेफड़ों और श्वसन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। सांस के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जबकि हवा की गुणवत्ता में सुधार की संभावना फिलहाल कम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि घोषित:स्नातक, स्नातकोत्तर के ऑनलाइन फॉर्म 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे
    Next Article
    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रात में भी एयर शो:जगुआर-मिराज और सुखोई विमानों ने की टेकऑफ और लैंडिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment