Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि घोषित:स्नातक, स्नातकोत्तर के ऑनलाइन फॉर्म 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे

    2 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के ऑनलाइन फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। एलएलबी, एलएलएम, बीएड, एमएड, बीपीईएस, बी.ट्रिब, बीएससी व एमएससी एजी सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर के छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने और सत्यापन की प्रक्रिया 23 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है। द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। स्नातक स्तर के चतुर्थ, छठे और आठवें सेमेस्टर के साथ-साथ स्नातकोत्तर स्तर के चतुर्थ सेमेस्टर और कैरी फॉरवर्ड से संबंधित सभी परीक्षा फॉर्म पूर्व की भांति विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद कोई भी परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालयों की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गो सम्मान आह्वान अभियान:सफलता के लिए गौ भक्तों ने की वृंदावन परिक्रमा, 27 अप्रैल को देश के सभी तहसीलों पर दिया जाएगा ज्ञापन
    Next Article
    मेरठ में गर्मी-प्रदूषण का डबल अटैक:42°C तापमान, AQI 285; अस्पतालों में बढ़े सांस और हीट स्ट्रोक के मरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment