Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में घूस को अनार कहने वाला दरोगा गिरफ्तार:बोला- 2 किलो देना; मुकदमे से नाम हटाने के लिए 20 हजार मांगे

    19 hours ago

    1

    0

    मेरठ में मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे एक दरोगा को 20 हजार रुपए की घूस लेते गिरफ्तार किया गया। दरोगा प्रकाश चंद्र ने इन्वेस्टिगेशन के नाम पर रिश्वत मांगी थी। दरोगा ने कोडवर्ड में कहा- 2 किलो अनार लाना। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। इसके बाद टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पीड़ित से फोन करवाया। उसने दरोगा से कहा- अनार लेकर आया हूं। इस पर दरोगा ने कहा- पुलिस लाइन के गेट नंबर- 3 के पास आ जाओ। वहां दरोगा गाड़ी के पास खड़ा था। अंदर जाकर युवक ने दरोगा को जैसे ही 20 हजार रुपए पकड़ाए, एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दरोगा को सिविल लाइंस थाने लाया गया। यहां उससे पूछताछ की गई। 3 तस्वीरें देखिए… एक किलो अनार का मतलब 10 हजार रुपए 1993 बैच के दरोगा ने कोडवर्ड में पीड़ित से पैसों की डिमांड की। उसने 2 किलो अनार मांगे। पीड़ित ने जब पूछा, तो दरोगा ने उसे बताया कि अनार महंगा है। 10 हजार रुपए किलो है। बस समझ जाओ। 2 किलो अनार लाने हैं। यही बात पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को बताई। अब जानिए पूरा मामला मुजफ्फरनगर के शामली स्थित गांव घटायन में संगीता परिवार के साथ रहती हैं। कुछ महीने पहले संगीता ने पैसों की तंगी के चलते अपनी एक जमीन का सौदा गंगानगर के रहने वाले अपने रिश्तेदार नमन चौधरी से किया। नमन ने एक महीने में रजिस्ट्री कराने की बात कही। लेकिन, एक महीने में वह रुपए की व्यवस्था नहीं कर पाया। दबाव बना तो उसने सौदा कैंसिल कर दिया और अपना एडवांस का पैसा मांगने लगा। पैसा नहीं मिलने पर दी मुकदमे की धमकी संगीता की तरफ से उत्तराखंड के लिब्बाहेड़ी में रहने वाले उनके भांजे दीपक ने नमन चौधरी से बात करने की कोशिश की। लेकिन, नमन ने कुछ भी मानने से मना कर दिया। वह पैसे लौटाने का दबाव बनाने लगा। कई बार वह धमकी भी दे गया। संगीता ने नमन से कहा कि उन्होंने जमीन का सौदा इसलिए किया था, क्योंकि उन्हें उधारी चुकानी थी। फिर भी नमन नहीं माना। नमन चौधरी का दबाव बढ़ता जा रहा था। इस पर संगीता ने गांव के लोगों की मदद से पंचायत बुलाई। इसमें तय कर दिया गया कि जब संगीता की जमीन बिक जाएगी, तब नमन चौधरी से एडवांस के रूप में लिया गया पैसा लौटा दिया जाएगा। नमन ने भी पंचायत के सामने उस बात को मान लिया और मामला शांत हो गया। दबिश पड़ी, तो मुकदमे का पता चला पंचायत होने के बाद सब कुछ शांत हो चुका था, लेकिन नमन शांत नहीं बैठा। उसने मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद 31 मई, 2026 की सुबह करीब 5 बजे गंगानगर थाने में तैनात दरोगा प्रकाश चंद्र पुलिस लेकर संगीता के मुजफ्फरनगर स्थित घर पहुंचा। पूछने पर खुलासा हुआ कि नमन ने पवन कुमार, संगीता और संगीता के बेटे नवनीत के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दरोगा बोला- सच लिखने को पैसे लगेंगे मुकदमे में पापा पवन कुमार का नाम आने के बाद दीपक ने गंगानगर थाने जाकर दरोगा प्रकाश चंद्र से मुलाकात की। बताया कि यह मुकदमा झूठा दर्ज किया गया है। लेकिन, दरोगा ने कुछ भी मानने से इनकार कर दिया। दीपक ने दरोगा से गुहार लगाई कि वह केवल सच्ची जांच करे। दरोगा ने सच लिखने के लिए 2 लाख रुपए की मांग करनी शुरू कर दी। दीपक ने किया बारगेनिंग का प्रयास इसके बाद दरोगा प्रकाश चंद्र से लगभग रोज ही दीपक की बात होने लगी थी। दीपक ने कहा कि वह दो लाख रुपए नहीं दे सकते। इसके बाद दरोगा ने पहले एक लाख रुपए और फिर 50 हजार रुपए मांगने लगा। 23 जून को दीपक ने दोबारा संपर्क किया और कहा कि वह 20 हजार रुपए दे सकता है। 30 जून की सुबह दीपक ने दरोगा प्रकाश चंद्र को फोन किया। दरोगा ने उसे पुलिस लाइन के गेट नंबर- 3 पर बुलाया। जैसे ही 20 हजार रुपए दिए, एंटी करप्शन ने उसे दबोच लिया। --------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत:27 यात्री घायल, बस 8 फीट पिचकी, SSP बोले- ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्ट–मीटर के नाम एक्स्ट्रा वसूला, जुलाई से करने होंगे वापस:बिजली कंपनियों ने 3.53 लाख उपभोक्ताओं से 7241 रुपए तक अधिक वसूले थे
    Next Article
    सांसद डिंपल यादव ने गोदौलिया पर खाया पान:मंगला आरती में हुई शामिल, संकटमोचन में चढ़ाया प्रसाद; राम भंडार पर खाई कचौड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment