Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में होली पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा:2 मार्च से लागू होगा, शराब पीकर ड्राइविंग करने पर एक्शन होगा

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में होलिका दहन से पहले यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह व्यवस्था 2 मार्च की रात 10 बजे से 4 मार्च की दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, विभिन्न दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं ताकि यातायात बाधित न हो। हापुड़ की ओर से आने वाले भारी वाहन बिजली बम्बा चौराहा से एल-ब्लॉक तिराहा, तेजगढ़ी चौराहा, सीसीएस यूनिवर्सिटी, जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरोमाइल चौराहा और टैंक चौराहा होते हुए मोदीपुरम पुल (NH-58) से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। गढ़ रोड से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरोमाइल चौराहा और टैंक चौराहा होते हुए मोदीपुरम पुल (NH-58) से आगे बढ़ेंगे। मोदीपुरम पुल से आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा से जीरोमाइल चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा होते हुए डिग्गी तिराहा या तेजगढ़ी चौराहा से गढ़ रोड की ओर जा सकेंगे। वे एल-ब्लॉक तिराहा और बिजली बम्बा चौराहा की ओर भी जा सकते हैं। बागपत पुल से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाना तिराहा होते हुए टीपीनगर गेट से दिल्ली रोड स्थित बिजली बंबा चौराहा पहुंचेंगे और वहां से परतापुर या बिजली बम्बा की ओर जा सकेंगे। परतापुर से आने वाले भारी वाहन दिल्ली रोड स्थित बिजली बंबा चौराहा से टीपीनगर गेट, टीपीनगर थाना तिराहा, बागपत रोड और बागपत पुल होते हुए NH-58 की ओर जा सकेंगे। रोहटा की ओर जाने वाले भारी वाहन NH-58 का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा से जीरोमाइल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल होकर NH-58 की ओर जा सकेंगे। वैकल्पिक रूप से, वे कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा, डिग्गी तिराहा, गढ़ रोड या तेजगढ़ी चौराहा से एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बम्बा चौराहा से हापुड़ की ओर जा सकते हैं। इन सभी निर्धारित मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें केवल उपरोक्त वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करना होगा। एल-ब्लॉक तिराहा से हापुड़ अड्डा, बच्चा पार्क, बेगमपुल, बेगमपुल से टीपीनगर गेट, बच्चा पार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा तथा रेलवे रोड पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डायवर्जन का समय सुबह 2 मार्च से रात्रि 10 बजे से 2 बजे तक जारी रहेगा। वही ट्रैफिक पुलिस की अपील है कि सभी वाहन चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें, और गलत दिशा में वाहन न चलाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    EX मुस्लिम यूट्यूबर को चाकू मारने वाला एनकाउंटर में ढेर:इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे, 2 पुलिसवालों को लगी गोली; 20 राउंड फायरिंग
    Next Article
    आगरा में बैटरी रिक्शा शोरूम में भीषण आग:15 नई गाड़ियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 45 मिनट में पाया आग पर काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment