Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक जताया:ईरान के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की, भारत सरकार से मध्यस्था की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मोहम्मद हन्जला ने ईरान की जनता के प्रति गहरी संवेदना और नैतिक एकजुटता व्यक्त करते हुए उनके पक्ष में समर्थन जुटाया। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत पर गम का इजहार किया। एडवोकेट हन्जला ने कहा कि किसी भी संप्रभु राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व पर हमला या असामान्य परिस्थिति न केवल उस देश की आंतरिक स्थिरता को प्रभावित करती है, बल्कि वैश्विक शांति, अंतरराष्ट्रीय कानून और कूटनीतिक मर्यादाओं के लिए भी चुनौती बनती है। उन्होंने कहा कि युद्ध, सैन्य टकराव और आक्रामक बयानबाज़ी किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकते। हालिया घटनाक्रम को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़रायल की भूमिका पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है, किंतु ऐसे समय में सभी देशों को संयम, संवाद और कूटनीतिक प्रक्रिया को प्राथमिकता देनी चाहिए। समिति ने स्पष्ट किया कि वह मानवाधिकारों, अंतरराष्ट्रीय कानून और प्रत्येक राष्ट्र की संप्रभुता के सिद्धांतों का सम्मान करती है। निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और किसी भी प्रकार की हिंसा से आम जनता को बचाया जाना आवश्यक है। भारत सरकार से अपेक्षा की गई है कि वह अपने संवैधानिक मूल्यों और शांति की परंपरा के अनुरूप वैश्विक मंचों पर संतुलित एवं शांतिपूर्ण पहल का समर्थन करे। दरियाबाद कटेहरा में आयोजित बैठक में परशुराम चौहान, मोहम्मद यूनुस, रियाज़, मोहम्मद मुबीन, ज़ुबैर अहमद और मोहम्मद नासिर. कानून के सैयद अब्बास हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IAS का पर्सनल स्टेनो ले रहा अवैध निर्माण के ठेके:मुरादाबाद में साहब ने संविदा पर रखा था, फिर साथ ले गए;MDA में गूंज रहा सिक्का
    Next Article
    लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक:2027 के लिए बूथ तक संगठन मजबूत करने का ‌‌लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment