Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक:2027 के लिए बूथ तक संगठन मजबूत करने का ‌‌लिया संकल्प

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी लखनऊ में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से आए पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन की जमीनी स्थिति पर विस्तृत मंथन किया गया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना बैठक में जिलों और पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती की समीक्षा करते हुए सदस्यता अभियान को तेज करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान और राजनीतिक तैयारी को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि आने वाले चुनाव को देखते हुए हर बूथ पर मजबूत टीम खड़ी करना प्राथमिकता होगी। बैठक का मार्गदर्शन पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुन भारती और सह-प्रभारी एवं सांसद शंभवी चौधरी ने किया। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की “नव-संकल्प महासभा” की नीति सामाजिक न्याय पर आधारित है, जिसका लक्ष्य गरीबों, वंचितों, दलितों और शोषित वर्गों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व दिलाना है। नेताओं ने जोर दिया कि संगठन की असली ताकत गांव और पंचायत स्तर पर होती है। घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं और नए सदस्यों को जोड़ें। बैठक में यह भी कहा गया कि 2027 का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना है। इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन ही सामाजिक न्याय की आवाज को बुलंद बना सकता है। इसी उद्देश्य के साथ आने वाले समय में प्रदेशभर में सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर शोक जताया:ईरान के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की, भारत सरकार से मध्यस्था की मांग
    Next Article
    गोरखपुर के 6 खिलाड़ियों का सिलेक्शन:वाराणसी के ट्रेनिंग कैंप में लेंगे हिस्सा, UP यूथ वॉलीबाल टीम के लिए करेंगे प्रतिभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment