Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गई पुलिस से मारपीट:11 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस, पुराना वीडियो वायरल

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई पुलिस टीम के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 11 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर कलवा त्यागी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोर्ट परिसर में दिख रहा है। यह घटना तब हुई जब पुलिस 25 फरवरी को हुई एक वारदात के सिलसिले में कलवा त्यागी को गिरफ्तार करने गांव कैली पहुंची थी। आरोप है कि कलवा त्यागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बस में घुसकर हापुड़ निवासी छात्र जतिन के साथ तमंचे के बल पर मारपीट की थी। इसी मामले में दबिश के दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की गई। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर कलवा त्यागी सहित 11 लोगों को नामजद करते हुए गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब कलवा त्यागी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वायरल हो रहा वीडियो गांव कैली निवासी हिस्ट्रीशीटर कलवा त्यागी का बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन इसके सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती से टेलीग्राम पर 3.19 लाख रुपये की ठगी:हापुड़ में घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने लूटा
    Next Article
    फतेहपुर में 5 सॉल्वर गिरफ्तार, जेल भेजे गए:एक ही सेंटर पर दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा, कुल 6 पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment