Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती से टेलीग्राम पर 3.19 लाख रुपये की ठगी:हापुड़ में घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने लूटा

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। गांव न्याजपुर खैय्या की एक युवती से टेलीग्राम ऐप के जरिए घर बैठे कमाई का झांसा देकर 3.19 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता ज्योति ने पुलिस को बताया कि उन्हें 24 अक्टूबर 2025 को टेलीग्राम पर प्रतिदिन 800 से 1500 रुपये कमाने का ऑफर मिला था। संपर्क करने पर ठगों ने उनकी एक आईडी बनाई और ऑनलाइन काम शुरू कराया। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने आईडी एक्टिवेशन के नाम पर 9800 रुपये दिए और काम पूरा होने पर 908 रुपये उनके खाते में भेजे। इसके बाद, आरोपियों ने ज्योति से 9800 रुपये जमा करने को कहा और 15 से 17 हजार रुपये का मुनाफा मिलने का दावा किया। यह रकम जमा करने पर उनके खाते में लगभग 14 हजार रुपये दिखाए गए। बाद में, उनसे दोबारा 9800 रुपये जमा कराए गए और खाते का बैलेंस 'माइनस' बताकर और पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया। यह प्रक्रिया पूरी होने पर खाते में 43 हजार रुपये दर्शाए गए, जिससे युवती का विश्वास और बढ़ गया। 29 अक्टूबर को, सात गुना रिटर्न का लालच देकर उनसे एक लाख रुपये जमा कराए गए। खाते में तीन लाख रुपये दिखाए गए, लेकिन जल्द ही यह रकम 'माइनस' हो गई। इसके बाद, 2.19 लाख रुपये और जमा करने पर पांच लाख रुपये लौटाने का दावा किया गया। इस झांसे में आकर युवती ने यह बड़ी रकम भी जमा कर दी, लेकिन उन्हें अपना पैसा वापस नहीं मिला। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में दो अलग-अलग नामों से संचालित टेलीग्राम अकाउंट का उल्लेख है। साइबर थाना पुलिस संबंधित बैंक खातों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में कृषि छात्रों के लिए कार्यशाला आयोजित:सतत कृषि एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर मिला प्रशिक्षण
    Next Article
    मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गई पुलिस से मारपीट:11 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस, पुराना वीडियो वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment