Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में HPS स्कूल की बस में लगी आग:स्कूल छोड़ने जा रही थी, 5 बच्चे सवार थे; स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित उतारा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार सुबह हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल (एचपीएस) की बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 5 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठता देख बच्चे घबरा गए और चिल्लाने लगे, जिससे अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस में आग देख तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पानी डालकर आग बुझाई गई। बस में लगे अग्निशमन यंत्र से भी आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह काम नहीं कर पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। बस बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। स्कूल जाने के लिए बस में सवार थे बच्चे बुधवार सुबह करीब पौने आठ बजे हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल की छोटी बस बच्चों को लेने के लिए निकली थी। बस पांच बच्चों को लेकर आगे बढ़ रही थी। जैसे ही बस अनाज मंडी की ओर मुड़ी, तभी इंजन के पास तारों में अचानक चिंगारी भड़की और आग लग गई। इससे बस में अफरातफरी मच गई और बच्चे चीखने लगे। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने तुरंत बस रोकी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया। 18 बच्चे रोज इसी बस से जाते हैं स्कूल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रितु राजवंशी ने बताया कि इस बस से हस्तिनापुर क्षेत्र के लगभग 18 बच्चे स्कूल आते हैं। घटना के समय बस ने अभी बच्चों को लेना शुरू ही किया था। समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। इस दौरान बस में लगा अग्निशामक यंत्र काम नहीं कर पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। बाद में बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। बच्चों के सुरक्षित होने की खबर सुनकर अभिभावकों ने राहत की सांस ली। शॉर्ट सर्किट की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार बस सीएनजी से संचालित थी, जिससे आग की घटना गंभीर हो सकती थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर UP19T 2040 बताया गया है, जो शामली जिले में पंजीकृत है और हस्तिनापुर क्षेत्र में संचालित हो रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुल्हन ने शादी से पहले प्रेमी के साथ जान दी:बाग में पेड़ पर लटके मिले शव, शाहजहांपुर में कल बारात आनी थी
    Next Article
    हरदोई में ग्राहक बुलाने पर दो दुकानदारों में मारपीट:पिहानी चुंगी के पास हुआ विवाद, सरिया से हमला; 4 पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment