Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन ने शादी से पहले प्रेमी के साथ जान दी:बाग में पेड़ पर लटके मिले शव, शाहजहांपुर में कल बारात आनी थी

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 500 मीटर दूर गांव के बाहर आम के बाग में दोनों के शव एक ही रस्सी से लटके मिले। दोनों का दो साल से अफेयर चल रहा था। जानकारी के अनुसार, परिजनों को उनके रिश्ते पर आपत्ति थी और युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। इससे दोनों नाराज थे और एक-दूसरे से ही शादी करना चाहते थे। बुधवार सुबह करीब 5 बजे दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। करीब 8 बजे ग्रामीणों ने एक बाग में एक ही पेड़ पर रस्सी के फंदे पर उनके शव लटके देखे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना परौर क्षेत्र की है। पहले देखें घटनास्थल की तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर कुबेरपुर गांव की है। जहां सोमेंद्र यादव (19) और नन्ही यादव (19) का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर आमने-सामने होने के कारण अक्सर सोमेंद्र घर आता जाता रहता था। इसी बीच दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। लेकिन परिजनों को रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए दोनों ने एक साथ जान देने का फैसला कर लिया। सोमेंद्र पिता शिव नारायण यादव किसान हैं। उनके चार बेटे हैं। जिसमें से सोमेंद्र तीसरे नंबर पर था, और मजूदरी करता था। नन्ही के पिता जितेंद्र यादव भी खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी छह बेटियां हैं। जिसमें नन्ही दूसरे नंबर पर थी। युवती के परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे। 7 अप्रैल को उसकी बदायूं के अल्लापुर में शादी तय कर दी गई। लड़का बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। अभी कोई काम नहीं करता है। हल्दी-मेहंदी की रस्में हो चुकी थी। घर मेहमानों से भरा हुआ है। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लेकिन नन्ही ने दुल्हन का जोड़ा पहनने से पहले ही कफन पहन लिया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना के संबंध में परिवार वालों से पूछताछ जारी है। सुबह करीब आठ बजे थाना परौर पर सूचना मिली थी कि एक ही गांव के सोमेंद्र और नन्ही का शव आम के पेड़ से लटका है। दोनो युवक और युवती बालिग हैं और एक ही जाति की हैं। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना के संबध में जानकारी ली गई। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:आज 45 जिलों में अलर्ट यूपी में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली है। हल्की हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिला रही हैं। इससे पहले देर रात गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। नोएडा, प्रयागराज और मिर्जापुर में बारिश हुई। आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं 60 किमी. की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में पहुंचे CM योगी:कहा- जिसके पास शक्ति और सामर्थ्य होगी, वही संवेदना और संस्कार भी दे पाएगा
    Next Article
    मेरठ में HPS स्कूल की बस में लगी आग:स्कूल छोड़ने जा रही थी, 5 बच्चे सवार थे; स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित उतारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment