Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में जलभराव समस्या पर छावनी परिषद कार्यालय में बैठक:सीईओ, नगर आयुक्त और PWD अधिकारी ने की विस्तृत चर्चा

    15 hours ago

    1

    0

    छावनी परिषद कार्यालय में सोमवार दोपहर बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद जाकिर हुसैन, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और लोक निर्माण विभाग (PWD) के ए.ई. अंकित कुमार शामिल हुए। बैठक में हाल ही में हुई बारिश के कारण शहर में उत्पन्न हुई जलभराव की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान आबू नाले सहित अन्य नालों में पानी के ओवरफ्लो होने, तथा नालों के अंदर पुलों के पास जमा गंदगी और कचरे के कारण पानी के प्रवाह में आने वाली बाधाओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। इस समस्या के समाधान हेतु सुझाव दिया गया कि छावनी परिषद और नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के समन्वय से संयुक्त रूप से आबू नाले सहित सभी प्रमुख नालों और पुलों के नीचे जमा गाद, कचरे एवं गंदगी की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। पुलों के पास विशेष सफाई व्यवस्था बनाने पर जोर दिया गया, ताकि पानी के बहाव में रुकावट न आए और बारिश के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त, जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर स्थायी समाधान की कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई। नालों की समय-समय पर निगरानी करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को मजबूत करने पर भी सहमति बनी। अधिकारियों ने बताया कि जनता की सुविधा और शहर को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है। छावनी परिषद, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के समन्वय से प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया के साथ-साथ छावनी परिषद, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोद में मृत बेटी का शव लेकर रोती मां...VIDEO:जिला अस्पताल बोला- हायर सेंटर रेफर किया था, परिजन नहीं ले गए
    Next Article
    ललितपुर में व्यापार मंडल की बैठक पूरी हुई:वार्षिक सदस्यता, प्रांतीय बैठक और व्यापारी समस्याओं पर लिए फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment