Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोद में मृत बेटी का शव लेकर रोती मां...VIDEO:जिला अस्पताल बोला- हायर सेंटर रेफर किया था, परिजन नहीं ले गए

    17 hours ago

    1

    0

    बरेली जिला अस्पताल के बाहर गोद में मृत बेटी का शव लेकर बिलखती मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है। वायरल वीडियो में महिला ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बच्ची को समय पर उपचार दिया गया था और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर भी किया गया था। जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ. रमेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि मृत बच्ची परी छत से सिर के बल गिर गई थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद करीब 10 से 12 दिन तक उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चला। आर्थिक तंगी के कारण परिजन बाद में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों और ऑन-कॉल सर्जन ने बच्ची का तुरंत परीक्षण किया। गंभीर हेड इंजरी को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे वहां ले जाने के बजाय जिला अस्पताल में ही इलाज कराने की बात पर अड़े रहे। डॉ. दीक्षित के मुताबिक, बच्ची पूरी रात इमरजेंसी में भर्ती रही और अगले दिन शनिवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच उसकी मौत हो गई। 'डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद का है वीडियो' अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो उस समय का है, जब बच्ची का डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बाद उसके शव को शव वाहन से घर भेजने की तैयारी की जा रही थी। वीडियो शव वाहन में बैठने से ठीक पहले का बताया गया है। भर्ती न करने के आरोप को बताया गलत इमरजेंसी में बच्ची को भर्ती न करने की बात पर एडीएसआईसी ने कहा कि यह दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि बच्ची को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था, ऑन-कॉल सर्जन ने उसका इलाज किया, हायर सेंटर रेफर किया गया और मृत्यु के बाद नियमानुसार डेथ सर्टिफिकेट भी जारी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक को रस्सी से बांधकर फेंकने के मामले में FIR:कुशीनगर में बेहोशी का हालत में मिला था, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    मेरठ में जलभराव समस्या पर छावनी परिषद कार्यालय में बैठक:सीईओ, नगर आयुक्त और PWD अधिकारी ने की विस्तृत चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment