Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ज्वैलर्स के यहां एक करोड़ की ठगी:पेयमेंट किसी का, गहने लेकर कोई और हो गया फरार, पुलिस छानबीन में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के ज्वैलर्स के यहां बुधवार को हुई एक करोड़ की ठगी ने खलबली मचा दी। ठगी का पूरा खेल फोन पर चला। जब तक पता चल पाता, तब तक आरोपी रफूचक्कर हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पहले एक नजर वारदात पर आबूलेन पर तन्मय अग्रवाल का रघुनंदन ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम का शोरूम है। बुधवार दोपहर रूड़की रोड निवासी कारोबारी प्रवीण शर्मा शोरूम पर एक करोड़ रुपया लेकर पहुंचे। उन्होंने फोन पर किसी से बातचीत के बाद वह रकम तन्मय अग्रवाल को दे दी। तन्मय अग्रवाल ने उतनी रकम की लगभग 650 ग्राम वजनी सोने की ज्वैलरी पैक कराकर वहां मौजूद एक शख्स को सौंप दी। वह शख्स उस ज्वैलरी को लेकर वहां से चलता बना। उस समय बाजार में हड़कंप मच गया कि जब पता चला कि कोई तीसरा व्यक्ति वह ज्वैलरी ले गया है। प्रवीण ने तन्मय से बात कर अपनी रकम मांगी तो तन्मय ने ज्वैलरी का हवाला देकर हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद प्रवीण ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। सीसीटीवी कैमरे देख रही पुलिस सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे देखने शुरु कर दिए। फुटेज में चार संदिग्ध शोरूम में दिखाई दिए। इन चार में दो लोग वह भी शामिल थे, जिनमें से एक को तन्मय अग्रवाल ने ज्वैलरी पैक कराकर दी थी। जबकि अन्य दोनों अभी भी वहां मौजूद थे। पुलिस ने उन दोनों को पकड़ लिया और थाने भिजवा दिया। देखते ही देखते वहां हंगामे की स्थिति बन गई। प्रवीण अपने रुपये वापस मांग रहे थे जबकि तन्मय का कहना था कि वह रकम के बदले उनके आदमी को सोना दे चुके हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित की जुबानी, ठगी की कहानी कारोबारी प्रवीण शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजकर 29 मिनट पर वह रघुनंदन ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड पहुंचे और तन्मय अग्रवाल से मिले। वह कृष्णा नाम के व्यक्ति के जरिए तन्मय के पास आए थे। उन्हें एक करोड़ की एंट्री करानी थी। उन्होंने जब तन्मय से पूछा कि क्या कृष्णा से बात हो गई तो तन्मय ने हां में जवाब दिया। उन्होंने तन्मय से पूछा कि क्या वह रकम मंगा लें। इस पर भी तन्मय का जवाब हां ही था। इसके बाद उन्होंने पत्नी से एक करोड़ रुपये मंगा लिए। प्रवीण व उनके साथी पुष्पेंद्र ने एक करोड़ रुपया गिनवाया और पास ही सोफे पर बैठ गए। फोन पर होती रही बातचीत प्रवीण ने बताया कि काफी देर बाद उन्होंने तन्मय से कहा कि एक बार कृष्णा से फोन पर पूछ लें कि कितनी देर लगेगी। तन्मय ने भी फोन करने का आश्वासन दे दिया। काफी देर बाद भी जब काम होता नहीं दिखा तो प्रवीण ने तन्मय से कहा कि उनका पेयमेंट रोक लें। क्योंकि एंट्री के बाद ही वह देंगे। प्रवीण का कहना है कि तन्मय उनके पास आए और बताया कि एक करोड़ के बदले में तो उन्होंने जेवर दे दिया है। प्रवीण ने जब कहा कि वह जेवर लेने नहीं आए थे, उन्हें तो एंट्री करानी थी तो इस बार बात बिगड़ती चली गई। पता चला कि कोई तीसरा शख्स फोन कॉल की आड़ में जेवरात ले गया है। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान गिरफ्तार:श्रमिक विवाद में पुलिस ने की कार्रवाई, ,सपा DM से करेगी मुलाकात
    Next Article
    पीलीभीत में 1.02 करोड़ रुपए का प्यून घोटाला:ट्रेजरी ऑफिसर ने मानी गलती, वर्कलोड को बताया वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment