Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने CTO को दी चेतावनी:नगर निगम में बोले- मांग पत्र पर काम नहीं हुआ तो मुह काला कर दूंगा

    22 hours ago

    1

    0

    मेरठ नगर निगम में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष ने मुख्य कर निर्धारक एसके गौतम को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी और बोले अगर मांग पत्र पर काम नहीं हुआ तो ऐसा काम करूंगा आपका नाम इतिहास में लिखा जाएगा। मैं यहीं पर आपका मुह काला करूंगा। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने एसके गौतम को कहा आप हमारी बात सुनकर आंखे मत तरेरिए , भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार आम जनता पर नए-नए करों का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जलकर और अब GIS सर्वे के नाम पर कई-कई सौ प्रतिशत हाउस टैक्स बढ़ाकर जनता का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। बिल सुधार और सीलिंग कार्रवाई रोकने की मांग कांग्रेस ने हाउस टैक्स बिलों में सुधार के लिए अलग काउंटर बनाने, नाम परिवर्तन के लिए शासनादेश लागू करने और जिन व्यावसायिक भवनों में पानी का उपयोग नहीं हो रहा है, वहां जलकर समाप्त करने की मांग उठाई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने आश्वासन दिया कि 50 हजार रुपये से कम हाउस टैक्स वाले मामलों में फिलहाल सीलिंग की कार्रवाई नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त से नहीं हो सकी मुलाकात कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने पहले से नगर आयुक्त से मिलने का समय लिया था, लेकिन जब वे नगर निगम पहुंचे तो नगर आयुक्त कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इस पर कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पहले नगर आयुक्त को ही ज्ञापन देने की बात कही, लेकिन काफी देर तक हंगामे के बाद वे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को ज्ञापन देने के लिए सहमत हुए। एक सप्ताह में समाधान नहीं तो आंदोलन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर नगर निगम ने समस्याओं का समाधान नहीं किया तो महानगर कांग्रेस कमेटी नगर निगम के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी और जनता के बीच भाजपा और नगर निगम की कथित साठगांठ को उजागर करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में घरेलू सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग:दो दुकानदार पर मुकदमा दर्ज, आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस
    Next Article
    अब शिक्षकों-कर्मचारियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज:सरकार ने बजट देकर लागू की योजना, आगरा कॉलेज में संघ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment