Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में क्राइम ब्रांच टीम से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, आरोपी फरार

    8 hours ago

    1

    0

    मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के कैली गांव में क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस एक हिस्ट्रीशीटर की तलाश में गांव पहुंची थी। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया। जानकारी के अनुसार, खरखौदा थाने का हिस्ट्रीशीटर टीटू त्यागी उर्फ कलवा त्यागी गांव कैली का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में थी। बताया गया कि बृहस्पतिवार को टीटू ने हापुड़ निवासी दसवीं कक्षा के छात्र जतिन त्यागी के साथ बस में मारपीट की थी, जिसके बाद से पुलिस उसे ढूंढ रही थी। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ के लिए कैली गांव पहुंची। टीम ने टीटू उर्फ कलवा को उसके घर पर पकड़ लिया। इसी दौरान, टीटू के परिवार के सदस्यों ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट करते हुए आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस टीम और आरोपी के परिजनों के बीच काफी खींचतान हुई। घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने फिलहाल हिस्ट्रीशीटर के पड़ोसी मुनेश्वर त्यागी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बस में छात्र के साथ मारपीट की घटना के समय गांव फफूंडा निवासी सिद्धार्थ और हरिकितन भी मौजूद थे। पुलिस इन दोनों की भी तलाश कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम खरखौदा थाने में डेरा डाले हुए है और लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सजा सुनाए जाने के बाद जज को दी धमकी:बिजनौर में दोषी बोले- तूने अन्याय किया, हम तेरे घर का पता जानते हैं, तुझे छोड़ेंगे नहीं
    Next Article
    वाराणसी में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा ध्वस्त:बड़ागांव के कोईराजपुर में रिंग रोड के पास कीमती बंजर भूमि पर चला बुलडोजर, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment