Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा ध्वस्त:बड़ागांव के कोईराजपुर में रिंग रोड के पास कीमती बंजर भूमि पर चला बुलडोजर, जांच जारी

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के बड़ागांव इलाके में सरकारी जमीन कब्जाने की कोशिश करने वाले भू-माफियाओं पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पिंडरा तहसील अंतर्गत कोईराजपुर गांव में रिंग रोड फेज दो के समीप बेशकीमती बंजर जमीन पर रातों-रात खड़ी की गई बाउंड्री वॉल को राजस्व टीम द्वारा शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। दरअसल, पूरा मामला कोईराजपुर गांव का है। गांव में गाटा संख्या 645 (क) सरकारी अभिलेख में बंजर भूमि दर्ज है। इसी पर भू-माफियाओं ने रात के अंधेरे में चाहरदीवारी कर ली थी। जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, तो गुरुवार को इसकी शिकायत एसडीएम प्रतिभा मिश्रा से की। शिकायत मिलते ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची, जहाँ अवैध रूप से दीवार खड़ी पाई गई। गुरुवार को ही राजस्व टीम मौके पर पहुंची और दस्तावेजों की जांच में निर्माण अवैध पाया गया। शुक्रवार को कानूनगो भोला प्रसाद, लेखपाल आशीष कुमार और सीपी यादव बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी देर इंतजार किया कि शायद कोई इस चहारदीवारी का मालिक सामने आए और अपने कागज दिखाए। लेकिन न तो कोई भू-माफिया सामने आया और न ही किसी ने कब्जे की जिम्मेदारी ली। इसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर पूरे अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। कौन है असली गुनहगार, क्यों दर्ज नहीं हुआ मुकदमा? प्रशासन ने दीवार तो गिरा दी लेकिन अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीण अब यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर भूमि कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया जिन्होंने यह दीवार खड़ी की थी? लोगों को शक है कि इस खेल में कहीं कर्मचारियों की मिलीभगत तो नहीं थी। इस बारे में कानूनगो भोला प्रसाद ने बताया कि बंजर भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। रात में भूमाफियाओं द्वारा निर्माण करवाया गया था। जानकारी मिलने के बाद बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करवा दिया गया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में क्राइम ब्रांच टीम से मारपीट:हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, आरोपी फरार
    Next Article
    IND W vs AUS W 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच को 5 विकेट से किया अपने नाम, वॉल ने खेली बेहतरीन शतकीय पारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment