Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में किशोरी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूदी:मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग, आज होनी थी पंचायत; बॉयफ्रेंड ने आने से मना किया

    20 hours ago

    1

    0

    मेरठ में एक किशोरी रविवार को अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूद गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी को जुनैद नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया हुआ था। उन्होंने युवक व उसके परिवार से बात करने की कोशिश की तो वह धमकाने लगा और उलटा बेटी पर आरोप लगा दिए। यह सुनकर उनकी बेटी रेलिंग पर चढ़ी और नीचे कूद गई। देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पहले एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर मूलरूप से मवाना की रहने वाली किशोरी की 2 साल पहले मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले जुनैद से दोस्ती हो गई। दोनों छिप छिपकर मिलने लगे। परिवार को पता चला तो वह शहर में शिफ्ट हो गए और किराए का मकान लेकर रहने लगे। शनिवार को घर पर कोई नहीं था। किशोरी से मिलने उसका बॉयफ्रेंड आ गया। इसी दौरान दोनों को किशोरी के भाई ने पकड़ लिया। परिजनों के घर लौटने से पहले आरोपी खुद को छुड़ाकर भाग निकला। मां ने की ब्वायफ्रेंड से फोन पर बात बेटे ने मां को पूरा मामला बताया। लोकलाज की खातिर मां ने पुलिस को सूचना नहीं दी और युवक से फोन पर बात की। किशोरी की मां ने युवक को रविवार को बातचीत के लिए बुलाया। युवक ने भी भरोसा दिलाया कि वह सुबह घर पहुंच जाएगा। युवक की मां बोली- हमारा कोई मतलब नहीं रविवार सुबह 10 बजे का समय रखा गया। साढ़े दस बजे तक जब कोई नहीं आया तो किशोरी की मां ने फोन पर युवक से बात की। पहले तो फोन नहीं उठा। कई फोन मिलाने के बाद युवक ने फोन उठाया और आने से मना कर दिया। उसकी मां ने फोन छीनकर किशोरी की मां से कहा कि उनका कोई मतलब नहीं है। वह मेरठ बिल्कुल नहीं आएंगे। धमकी भी दी कि अगर उनकी बेटी वहां आ गई तो गोली मार देंगे। युवक बोला- अब कभी नहीं मिलूंगा किशोरी की मां स्पीकर खोलकर बात कर रही थी। जिस तरह से युवक व उसकी मां ने बात की, किशोरी हैरान रह गई। किशोरी की मां ने कहा कि अगर वह यहां आ जाएंगे तो आमने सामने बैठकर दोनों बच्चों को समझा दिया जाएगा लेकिन युवक की मां तैयार नहीं हुई। इसके बाद युवक ने कहा कि वह कभी उनकी बेटी को फोन नहीं करेगा। यह सुनकर किशोरी तीसरी मंजिल से कूद गई। विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूदी भागीरथी एन्क्लेव के तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में यह परिवार किराए पर रह रहा था। जैसे ही किशोरी नीचे गिरी, आस पास के लोग भी आवास सुनकर घरों से निकल आए। मां ने डायल 112 को सूचित किया लेकिन जब काफी देर बाद भी मदद नहीं मिली तो वह लोगों की मदद से बेटी को उठाकर मेडिकल कॉलेज ले आई और भर्ती करा दिया। रीढ़ की हड्डी और पैर में हुआ फ्रैक्चर चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरू किया। X-RaY कराया तो पता चला रीढ़ की हड्डी और पैर में फ्रैक्चर हो गया है। कुछ देर में युवती के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए। सूचना पाकर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बात की। फिलहाल किशोरी का उपचार किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज पहुंची सीओ सिविल लाइन किशोरी के तीसरी मंजिल से कूदने की सूचना पाकर पहले एसएचओ मेडिकल सत्यवीर सिंह और कुछ देर बाद ही CO सिविल लाइन शुचिता सिंह मेडिकल कॉलेज की इमर्जेंसी में पहुंच गए। CO ने पहले किशोरी और फिर उसकी मां से आकर बात की और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अब जानिए क्या बोली किशोरी की मां किशोरी की मां ने बताया कि वह मवाना में रहते थे। एक दिन उन्हें पता चला कि बेटी किसी जुनैद से बात करती है। उस जुनैद ने उसे फोन दिया हुआ है। उन्होंने फोन छीनकर तोड़ दिया। बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानीं। इसके बाद लोकलाज के कारण वह अपना घर छोड़कर मेरठ आकर रहने लगे। जुनैद यहां भी पहुंच गया। उनकी बेटी को फिर एक फोन खरीदकर दे गया। उन्होंने वह फोन भी छीन लिया। शनिवार को वह और बेटा काम पर गए थे तो मौका पाकर जुनैद घर आ गया। तभी बेटा भी काम से लौट आया और उसने जुनैद को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी को टीमें लगाई पीड़िता किशोरी के परिवार की तरफ से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। CO शुचिता सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस मवाना स्थित उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने कई जगह दबिश डाली, जिसके बाद देर रात आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को जुनैद को न्यायालय में पुलिस पेश करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कई सीएमओ अधिकारियों का तबादला:महेंद्र त्रिपाठी चित्रकूट, डॉ. राम प्रसाद मेरठ के सीएमओ नियुक्त
    Next Article
    आगरा में सुबह से छाए बादल, तेज आंधी-बारिश की संभावना:36°C तापमान, 5 जून तक बदला रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment