Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कई सीएमओ अधिकारियों का तबादला:महेंद्र त्रिपाठी चित्रकूट, डॉ. राम प्रसाद मेरठ के सीएमओ नियुक्त

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में अमेठी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। महेंद्र कुमार त्रिपाठी को चित्रकूट का नया सीएमओ बनाया गया है, वहीं डॉ. राम प्रसाद को मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमेठी के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी को चित्रकूट का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। त्रिपाठी लगभग दो दशकों से अमेठी के विभिन्न अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें दो साल पहले ही पदोन्नत कर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बनाया गया था। इसी तरह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रसाद को मेरठ का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है। डॉ. राम प्रसाद भी कई वर्षों से अमेठी में कार्यरत रहे हैं। उन्होंने भादर सीएचसी अधीक्षक के रूप में शुरुआत की थी। बीच में उनका तबादला बरेली और रायबरेली भी हुआ, लेकिन पदोन्नति के बाद उनकी वापसी अमेठी में हुई थी। इनके अलावा, जिला अस्पताल अमेठी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव शुक्ला का तबादला लखनऊ कर दिया गया है। सिंहपुर सीएचसी में कार्यरत डॉ. तारिक इकबाल को अधीनस्थ मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर रायबरेली स्थानांतरित किया गया है। शासन ने तबादला सूची जारी करते हुए सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेडी सिंघम पूर्णिमा सिंह को मिली नई जिम्मेदारी:बुलंदशहर पुलिस में फेरबदल, शशांक श्रीवास्तव बने ट्रैफिक सीओ
    Next Article
    मेरठ में किशोरी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूदी:मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग, आज होनी थी पंचायत; बॉयफ्रेंड ने आने से मना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment