Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:18 अप्रैल को बंधक बनाकर रेप किया था, भागने की फिराक में था

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 18 अप्रैल को हुई थी, जब आरोपी ने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को बहसूमा क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म की सूचना मिली थी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस कई दिनों से संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरहान पुत्र शमशाद के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव अकबरपुर सादात का रहने वाला है और वर्तमान में बहसूमा थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बहसूमा पुलिस ने रामकटोरी मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी अरहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी भय के अपराधों की सूचना पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति टीम ने महिला को बचाया:रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने की कोशिश, पारिवारिक विवाद से परेशान
    Next Article
    पेड़ से टकराने पर कार में लगी थी आग:संभल में ड्राइवर जिंदा जला, बाइक सवार की भी मौत; जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment