Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में खुले नाले में गिरकर मासूम की मौत:परिवार तलाश करता रहा, खेलते समय अचानक हुआ हादसा

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शुक्रवार को खुले नाले में गिरकर डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना सिवालखास की है जब डेढ़ साल का मासूम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। घरवाले उसे देख नहीं पाए और बच्चा अचानक पास के नाले में गिर गया। घरवाले बच्चे को इधर-उधर तलाश करते रहे। बहुत देर बाद बच्चा नाले में नजर आया तब घरवालों को हकीकत पता चली। घरवालों का पूरी घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में घटना के बाद से नाराजगी है। घर के बाहर खेल रहा था जै़न सिवालखास में गुलबहार का बेटा ज़ैन घर के बाहर खेल रहा था, तभी वह खुले नाले में गिर गया। जब वह काफी देर तक नहीं दिखा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। मासूम की मौत पर मां का रोकर बुरा हाल है। वहीं लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ गुस्सा है। स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। खुले नाले में जा गिरा बच्चा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे कस्बा निवासी गुलबहार का डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद ज़ैन अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के पास खुले नाले में जा गिरा। जब बच्चे का काफी देर तक पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि मासूम नाले में गिर गया है। तुरंत नाले में बच्चे की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद जब बच्चे को नाले से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। मासूम ज़ैन को मृत अवस्था में बरामद किया गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण बोले शिकायत के बाद भी नहीं ढका नाला स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत को बार-बार शिकायतें करने के बावजूद खुले नालों को ढका नहीं जा रहा है। सड़कों और गलियों के पास बने ये खुले नाले आए दिन बड़े हादसों को दावत देते रहते हैं। आज इसी लापरवाही के कारण एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कस्बे के सभी खुले नालों को तत्काल ढकवाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AMU के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा- मैं लूजर हूं, कुछ नहीं कर पा रहा, इसलिए जान दे रहा
    Next Article
    पिता बोले- पायलट बनकर आने वाला था बेटा:सफलता की दहलीज पर जिंदगी ने धोखा दिया; कानपुर विमान क्रैश में हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment