Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में खूनी संघर्ष के दो आरोपी गिरफ्तार:वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद, पुलिस की कार्रवाई जारी

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के रसूलपुर मढ़ी गांव में 22 जुलाई को हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा और नुकीली लकड़ी की पैनी भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 22 जुलाई को हुआ था खूनी संघर्ष पुलिस के अनुसार, रसूलपुर मढ़ी गांव में 22 जुलाई को दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गांव निवासी दीपक पुत्र जयवीर और मुकेश पुत्र चमन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा और नुकीली लकड़ी की पैनी बरामद की गई। दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दीपक के खिलाफ मारपीट, परीक्षा में नकल कराने और आईटी एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मुकेश के खिलाफ भी मारपीट के मामलों में पहले से केस दर्ज हैं। उपद्रवियों पर सख्ती जारी रोहटा पुलिस का कहना है कि गांव में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि हिंसा और उपद्रव फैलाने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में कलेक्ट्रेट मस्जिद तोड़ने पर स्टे पर फैसला सुरक्षित:करीब 45 मिनट चली बहस, मस्जिद पक्ष ने वक्फ संपत्ति और वर्शिप एक्ट का दिया हवाला, शासन ने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर किया दावा
    Next Article
    बिजनौर में सपाइयों ने फूलन देवी को किया याद:सपा नेता बोले- फूलन ने गरीबों की आवाज को संसद तक पहुंचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment