Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में लगामार बढ़ रही गर्मी और उमस:आसमान में छाए बादल, अभी नहीं बारिश की उम्मीद

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ शहर में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज गर्म बना हुआ है। बारिश थमने के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में सोमवार को भी सुबह से ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम में नमी अधिक होने के कारण धूप के बीच गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि बीते दिनों अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश नहीं होने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन चढ़ने के साथ धूप की तपिश बढ़ने से बाजारों और सड़कों पर लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह और शाम के समय भी उमस का असर बना हुआ है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है। बारिश के लिए अभी लोगों को और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यदि बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बीते दिन तेज धूप और उमस रही रविवार को भी मेरठ में दिनभर तेज धूप का असर रहा। धूप निकलने के साथ वातावरण में उमस बनी रही, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन इससे उमस से खास राहत नहीं मिल सकी। जून से अब तक सामान्य से 74% ज्यादा बारिश मेरठ में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ज्यादा रहा है। 1 जून से अब तक जिले में 74 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की सक्रियता बनी रहने से आने वाले दिनों में भी बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफवाहों ने धीरेंद्र प्रताप सिंह को मृतक बताया:हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी ने वीडियो जारी कर कहा- मैं जिंदा हूं
    Next Article
    शारदा नदी कटान में 4 बीघा धान की फसल बही:सीतापुर में सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पर खतरा, नदियों के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment