Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शारदा नदी कटान में 4 बीघा धान की फसल बही:सीतापुर में सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पर खतरा, नदियों के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोतरी

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के विकासखंड थाना तंबौर क्षेत्र के खानामरोड़ गांव में शारदा नदी का कटान लगातार जारी है। नदी के तेज कटान के चलते किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पर खतरा मंडरा रहा है। रविवार को कटान की चपेट में आकर करीब चार बीघा से अधिक धान की तैयार फसल नदी में समा गई। फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक नुकसान का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण किशोरी लाल और मनोज कुमार के मुताबिक, शारदा नदी पिछले कई दिनों से लगातार खेतों की ओर कटान कर रही है। धीरे-धीरे नदी का दायरा बढ़ता जा रहा है और खेती योग्य जमीन नदी में समाती जा रही है। किसानों का कहना है कि उन्होंने धान की फसल तैयार करने में काफी मेहनत और पैसा लगाया था, लेकिन कटान के कारण उनकी मेहनत देखते ही देखते बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों में लगातार बढ़ते कटान को लेकर चिंता और आक्रोश है। इधर, प्रशासन की ओर से रविवार देर शाम जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जिले में नदियों के जलस्तर में पांच से दस सेंटीमीटर तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि शारदा और घाघरा दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। मीटर गेज के अनुसार शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.74 मीटर नीचे दर्ज किया गया, जबकि घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1.38 मीटर नीचे रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कटान रोकने के लिए प्रशासन की ओर से बोरियां और बांस लगाए जा रहे हैं, लेकिन नदी के तेज बहाव के सामने यह इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। किसानों ने मांग की है कि कटान प्रभावित क्षेत्र में तत्काल प्रभावी बचाव कार्य कराया जाए, ताकि खेतों और फसलों को और अधिक नुकसान से बचाया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से कटान रोकने के लिए मजबूत एवं स्थायी इंतजाम कराने के साथ ही नदी में समाई फसल और जमीन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा व सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में लगामार बढ़ रही गर्मी और उमस:आसमान में छाए बादल, अभी नहीं बारिश की उम्मीद
    Next Article
    थार सवार को बाइक सवार दबंगों ने पीटा, VIDEO:प्रतापगढ़ में CCTV फुटेज आए सामने, 10 रुपए और सोने की चेन लूटने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment