Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में महिला से चेन लूट का CCTV:इवनिंग वॉक पर निकली महिला के गले पर झपट्‌टा मारा फिर भागा बदमाश

    19 hours ago

    1

    0

    मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में गुरुवार शाम महिला से हुई चेन लूट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश महिला के गले पर हाथ मारकर चेन छीनता हुआ साफ दिख रहा है। इतना ही नहीं महिला हमले पर शोर मचाती है। इसके बाद बदमाश भागने लगते हैं। आसपास के लोग बदमाश को पकड़ने का प्रयास करते हैं लेकिन वो बाइक सवार अपने दूसरे साथी के साथ फरार हो जाता है। पुलिस पूरे मामले में अब सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जबकि बाइक वहीं छोड़कर चला जाता है। इवनिंग वॉक पर निकली थी महिला नई सड़क स्थित रतन कुंज अपार्टमेंट में अभिषेक श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी चांदनी ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे इवनिंग वॉक के लिए निकली थीं। एमपीजीसी स्कूल के पास पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशो ने उनके गले की चेन लूट ली। छीना-झपटी के दौरान चेन टूट गई और उसका कुछ हिस्सा महिला के हाथ में रह गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। खुद को घिरता देख बदमाश रंगोली मंडप वाली रोड पर बाइक छोड़कर पैदल फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चांदनी ने बदमाशों का विरोध किया और उन्हें पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान वह जमीन पर गिर गईं। जिसके बाद बदमाश महिला को 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गए, छीना-झपटी में चेन टूट गई और उसका हिस्सा उनके हाथ में रह गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाश रंगोली मंडप वाली रोड से सेंट्रल मार्केट की ओर भागने लगे वहां पुलिया के निर्माण के चलते रास्ता बंद मिला। बदमाशों ने बाइक मौके पर ही छोड़ दी और पैदल भाग निकले। घटना के बाद चांदनी ने फोन कर पति अभिषेक को जानकारी दी। अभिषेक भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर नौचंदी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बदमाशों की बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस बाइक के नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुट गई है। सीओ सिविल लाइन दिक्षा भोरिया ने बताया- घटना हुई है। बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीमारदारों को पीटने वाले डॉक्टरों पर 50 हजार जुर्माना:गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में जमकर हुई थी मारपीट, VIDEO सामने आया
    Next Article
    वाराणसी में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड:अगले एक सप्ताह बारिश का अलर्ट नहीं, पिछले दिनों की बरसात से फसलों को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment