Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड:अगले एक सप्ताह बारिश का अलर्ट नहीं, पिछले दिनों की बरसात से फसलों को नुकसान

    20 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शुक्रवार सुबह से धूप निकली हुई है। सुबह तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटे और आर्द्रता 80% रही। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 87 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव के अनुसार, वाराणसी में अगले एक सप्ताह तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। आने वाले दिनों में सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। सुबह और शाम के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे दिन के मुकाबले सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से खेतों में धान की फसल गिर गई थी। इसके बाद बुधवार शाम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। गन्ने की फसल भी गिर गई है। खेतों में जलभराव के कारण उड़द, मूंग, तिल समेत अन्य दलहनी और तिलहनी फसलों पर भी संकट गहरा गया है। किसान शिव मंगल सिंह ने बताया कि धान की फसल इस समय दाना भरने और दूधिया अवस्था में है। ऐसे में बारिश और तेज हवा से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। तेज हवा से फूल और छोटे फल झड़ने का खतरा कृषि संबंधी सलाह के अनुसार, तेज हवा से फसल गिरने और खेतों में पानी भरने से नुकसान बढ़ सकता है। किसानों को खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखने और अनावश्यक सिंचाई से बचने की सलाह दी गई है। भिंडी, कद्दूवर्गीय सब्जियों, पत्तागोभी और फूलगोभी में तैयार फसल की समय पर तुड़ाई करनी चाहिए। मिर्च में फूल और फल बनने की अवस्था में तेज हवा से फूल व छोटे फल झड़ सकते हैं। ऐसे में पौधों को जरूरत के अनुसार सहारा देने और रोगों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी गई है। अरहर की फसल में भी इस समय फूल और फलियां बनने की अवस्था है। किसानों को इसमें जलभराव से बचाव करने और तेज हवा के कारण फूल व फलियां झड़ने की निगरानी रखने की जरूरत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में महिला से चेन लूट का CCTV:इवनिंग वॉक पर निकली महिला के गले पर झपट्‌टा मारा फिर भागा बदमाश
    Next Article
    'निर्दोष रहने पर निंदा हो तो बेचैन नहीं होना चाहिए':मथुरा में साधक की मौत के 15 दिन बाद संत प्रेमानंद बोले-

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment