Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में मामा ने भांजी को गला दबाकर मार डाला:सौतेले भाई के साथ मिलकर शव बाग में फेंका, लड़कों से बात करने पर नाराज था

    21 hours ago

    1

    0

    मेरठ में 17 साल की किशोरी का शव बाग में मिलने के मामले का पुलिस ने 4 घंटे में खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि किशोरी के मामा ने किशोरी की गला घोंटकर हत्या की थी। इसमें उसके सौतेले भाई शोएब ने भी साथ दिया। मामा ने शोयब की मदद से शव को नरहेड़ा के बाग में फेंक दिया। पुलिस ने सरताज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शोएब फरार है। मामा सरताज ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया- मेरी भांजी लड़कों से बातचीत करती थी। कई बार समझाने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं मानी। घर के लोगों ने उसके हाथ का पानी पीना भी छोड़ दिया था। इसी कारण से मैंने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना लोहिया नगर क्षेत्र के नरहेड़ा गांव की है। अब पढ़िए पूरा मामला शनिवार सुबह नरहेड़ा गांव के जंगल में डॉ. राकेश शर्मा के खेत के पास एक किशोरी का शव मिला था। बाग के केयरटेकर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। बाद में मृतका की पहचान हुमायूं नगर निवासी 17 वर्षीय सानिया के रूप में हुई। सानिया अपने मामा सरताज के यहां रहती थी। उसका एक सौतेला भाई शोयब भी है। मामा सरताज को किशोरी के आचरण को लेकर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। सानिया लड़कों से बात करती थी। इसको लेकर भी लड़ाई होती थी। आज सुबह सरताज ने इसी बात को लेकर सानिया की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से जंगल में एक बाग में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कीं। जांच के दौरान लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक फुटेज में किशोरी का मामा सरताज संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक पर शव ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अब पढ़िए आरोपी का कबूलनामा पूछताछ में सरताज ने बताया कि किशोरी कई लड़कों से बात किया करती थी। उसे कई बार समझाया गया था कि वह लड़कों से बातचीत न करें, लेकिन वह नहीं मानी और लगातार अन्य लड़कों से संपर्क में रहती थी। इसी बात को लेकर परिवार में नाराजगी थी और उसका मामा सरताज भी उससे विवाद करता था। पुलिस के अनुसार, परिवार ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की थी। नाराजगी के चलते कुछ परिजनों ने उसके हाथ का पानी पीना भी छोड़ दिया था। जब किशोरी ने लड़कों से बातचीत बंद नहीं की, तो सरताज ने उसकी हत्या की साजिश रची। आरोप है कि उसने किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में सौतेले भाई शोएब की मदद से शव को नरहेड़ा के बाग में फेंक दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया- पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मामा सरताज को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, किशोरी का सौतेला भाई शोएब अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… योगी पर टिप्पणी करने वाला लंगड़ाते हुए थाने से निकला, मेरठ में कान पकड़कर माफी मांगी मेरठ में CM योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 70 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाने में पुलिसवालों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस जब उसे थाने से बाहर लेकर आई तो वह लंगड़ाता दिखा। उसने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि गलती हो गई। अब ऐसा नहीं होगा। आज यानी शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गैंगरेप 2 आरोपियों ने किया सरेंडर:पुलिस रिमांड पर करेगी पूछताछ, UPSC की तैयारी कर रही युवती से गैंगरेप का आरोप
    Next Article
    भाजपा नेता को CBI ने 3 लाख रिश्वत लेते पकड़ा:मेरठ कैंट बोर्ड के सदस्य हैं; पार्किंग ठेका दिलाने के नाम पर मांगी थी रकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment