Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में MDA के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:बेगमब्रिज रोड और लालकुर्ती में लगाए काले झंडे, कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को बेगमब्रिज रोड और लालकुर्ती पैठ क्षेत्र में व्यापारियों ने दुकानों और बाजारों में काले झंडे लगाए। व्यापारियों का कहना है कि MDA की कार्रवाई से बड़ी संख्या में व्यापारी और प्रभावित परिवार चिंतित हैं। सरकार से राहत और स्थायी समाधान की मांग को लेकर बाजारों में काले झंडे लगाने का अभियान जारी रहेगा। बेगमब्रिज रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र गोयल और महामंत्री सुमित ग्रोवर के नेतृत्व में व्यापारियों ने काले झंडे लगाए। कार्यक्रम में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के साथ सुभाष सोपती, संजीव रस्तोगी, तरुण गुप्ता, विकास गिरधर और पंकज अनेजा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। इसके बाद लालकुर्ती पैठ एरिया में भी संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने काले झंडे लगाए। यहां व्यापारी नेता महेंद्र कुमार, छिद्दा सिंह, महेश चावला, लकी सेठी, मयंक बिंद्रा, संजीव रस्तोगी, तरुण गुप्ता, विकास गिरधर, पंकज अनेजा सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों का कहना है कि शहर के अलग-अलग बाजारों में काले झंडे लगाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उनका उद्देश्य सरकार और प्रशासन तक व्यापारियों की परेशानी पहुंचाना है। व्यापारी पहले भी कह चुके हैं कि वे अपनी ही सरकार से राहत की मांग कर रहे हैं और चाहते हैं कि प्रभावित व्यापारियों की रोजी-रोटी सुरक्षित रखते हुए समाधान निकाला जाए। संयुक्त व्यापार संघ की ओर से पहले भी शहर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से काले झंडे लगाने की अपील की गई थी। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर समेत कई इलाकों में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर काले झंडे लगाए हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस समाधान नहीं निकलता, तब तक विरोध जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 विदेशी लड़कियों की तस्करी, ट्रेन में पकड़ाया मास्टरमाइंड:जम्मू में शादी की तैयारी थी, नदी-पहाड़ पार कर भारत में घुसे; अलीगढ़ को बनाया ठिकाना
    Next Article
    सहारनपुर के युवक से 2.22 लाख की ठगी:विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए, एक साल तक टालता रहा, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment