Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के युवक से 2.22 लाख की ठगी:विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए, एक साल तक टालता रहा, FIR दर्ज

    6 hours ago

    1

    0

    देवबंद में सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 2.22 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने वीजा और अन्य कागजात तैयार कराने के नाम पर रकम ली, लेकिन करीब एक साल तक न सऊदी भेजा और न ही रुपए लौटाए। पीड़ित की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से देवबंद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवबंद के गांव जहीरपुर निवासी खुशनसीब ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके भाई अनस, तजम्मुल और चाचा उवेश सऊदी अरब जाना चाहते थे। तीनों ने पासपोर्ट बनवा लिए थे। अगस्त 2025 में राजूपुर के जनसेवा केंद्र संचालक अज्जू ने उसकी मुलाकात तिघरी निवासी फिरोज से कराई। आरोप है कि फिरोज ने वीजा और अन्य कागजात तैयार कर तीनों को सऊदी भेजने की बात कही। इसके लिए 2.22 लाख रुपए तय हुए। खुशनसीब के मुताबिक उसने 31 अगस्त से 31 अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग तारीखों में ऑनलाइन 38 हजार रुपए आरोपी के मोबाइल नंबर पर भेजे। बाकी 1.84 लाख रुपए गवाहों की मौजूदगी में नकद दिए। आरोप है कि फिरोज ने उसके भाई और चाचा से कुछ कागजात भी लिए और उन पर अंगूठे लगवाए। एक साल तक करता रहा टालमटोल आरोप है कि रुपए लेने के बाद फिरोज लगातार सऊदी भेजने की बात कहकर टालता रहा। करीब एक साल बीतने के बाद भी न वीजा मिला और न सऊदी भेजा गया। 22 जून 2026 को खुशनसीब अपने भाई और चाचा के साथ फिरोज के पास पहुंचा और वीजा के बारे में पूछा। आरोप है कि फिरोज ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया और गाली-गलौज व मारपीट की। रुपए लौटाने से भी इनकार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में MDA के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:बेगमब्रिज रोड और लालकुर्ती में लगाए काले झंडे, कहा- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
    Next Article
    रामपुर में सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या:बच्चों को शव के साथ कमरे में बंद कर भागा पति; 5 साल का बेटा बोला- पापा ने मम्मी को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment