Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में ऑफिस से लौट रही युवती से छेड़छाड़:कार्रवाई न होने पर परिजनों ने चौकी पर किया हंगामा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ऑफिस से लौट रही युवती के साथ हुई इस घटना के बाद, पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सरस्वती विहार चौकी पर हंगामा किया। यह घटना गुरुवार रात की है जब युवती ऑटो से अपने घर लौट रही थी। कॉलोनी में ऑटो से उतरने के बाद जैसे ही वह घर की ओर बढ़ी, एक युवक ने उसका पीछा किया। आरोप है कि युवक ने युवती को पकड़कर जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में युवती को मदद के लिए चीखते हुए देखा जा सकता है। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने टीपीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया और न ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोई कार्रवाई की। पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज होकर शुक्रवार को पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग सरस्वती विहार चौकी पहुंचे। उन्होंने चौकी का घेराव कर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। परिजनों ने बताया कि आरोपी गोला बढ़ क्षेत्र का निवासी है और पहले भी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहा है। ब्रह्मपुरी की सीओ सौम्या अस्थाना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाहन की टक्कर से युवक की मौत:पुलिस पहचान कराने में जुटी, सोशल मीडिया का ले रही सहारा
    Next Article
    कोडिन सिरप की फर्जी बिलिंग करने वाले का घर कुर्क:वाराणसी पहुंची एसआईटी टीम व सोनभद्र पुलिस, घर का एक-एक सामान कुर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment