Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडिन सिरप की फर्जी बिलिंग करने वाले का घर कुर्क:वाराणसी पहुंची एसआईटी टीम व सोनभद्र पुलिस, घर का एक-एक सामान कुर्क

    1 hour ago

    1

    0

    कोडीनयुक्त कफ सिरप के धंधे में शामिल मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले विजय गुप्ता का घर कुर्क कर दिया गया। शुक्रवार दाेपहर जांच करने वाली एसआईटी टीम व सोनभद्र पुलिस वाराणसी के कबीरचौरा पहुंची थी। यहां विजय गुप्ता के घर को कुर्क कर दिया गया है। घर में रखे सामानों को पुलिस अपने साथ ले गई। दरअसल, विजय गुप्ता वाराणसी के कबीर चौरा का रहने वाला है। कोडिनयुक्त कफ सिरप के मामले में शुभम जायसवाल के साथ विजय गुप्ता का भी नाम शामिल है। विजय का भाई सत्यम भी इसमें संलिप्त रहा। इन दोनों ने शिविक्षा फार्मा और मां कृपा मेडिकल नाम से फर्म संचालित कर रहे थे। जनवरी 2024 में दोनों का रजिस्ट्रेशन औषधि निरीक्षक सोनभद्र द्वारा किया गया था। यह दोनों सिर्फ फर्जी बिलिंग करते थे। दिया गया था डेढ़ माह तक का समय एसआइटी टीम के विवेचक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि विजय गुप्ता सिर्फ कागजों पर बिल बनाता था इसेके पास माल नहीं जाता था। ये पूरा सामान शुभम जायसवाल खपाता था वो भी नशाखोरी के लिए। सत्यम गुप्ता गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन उसका भाई विजय गुप्ता लगातार फरार चल रहा था। उसे डेढ़ महीने का समय दिया गया लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। इसके बाद शुक्रवार को आज उसके खिलाफ कुर्क की कार्रवाई की गई है। यहां थाना राबर्ट्सगंज के इंस्पेक्टर अरविंद सिंह भी माैजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ऑफिस से लौट रही युवती से छेड़छाड़:कार्रवाई न होने पर परिजनों ने चौकी पर किया हंगामा
    Next Article
    कार सवार बदमाशों ने लखनऊ के युवक को लूटा:कानपुर में असलहा लगाकर 71 हजार इंस्टेंट लोन कराकर निकाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment