Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में परशुराम जयंती पर 31 कुंडीय यज्ञ आयोजित:युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट ने परशुराम जयंती की छुट्टी खत्म होने पर जताई नाराजगी

    2 hours ago

    1

    0

    भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट की ओर से शिशु मंदिर, रामलीला ग्राउंड के निकट 31 कुंडीय यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति दी। सुबह से ही सभी हवन कुंडों पर यजमानों की उपस्थिति रही और भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। यज्ञ के बाद ब्राह्मण भोज और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान वक्ताओं ने परशुराम जयंती पर अवकाश समाप्त किए जाने पर नाराजगी जताई और इसे समाज का अपमान बताया। साथ ही यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर भी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद कुछ संस्थान अपने स्तर पर नियम लागू कर रहे हैं, जो न्यायालय की अवमानना है। इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आगामी चुनाव में विरोध की चेतावनी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अजय शर्मा और सह-संयोजक आरके पचौरी रहे। हवन के मुख्य पुरोहित के रूप में भगवान जगन्नाथ मंदिर के पुजारी गणेश शर्मा तथा बिलेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य पंडित अभिषेक सबल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान गंगानगर क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपने गांव कमालपुर गढ़ रोड पर मंदिर निर्माण के लिए 150 गज जमीन दान करने की घोषणा की। संगठन ने इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में जितेंद्र गौतम, मंडल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ,गणेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजीव नरहरि, सौरभ शर्मा, पुनीत शर्मा, सौरभ दिवाकर शर्मा, रवि मिश्रा, डॉ. प्रियंक शर्मा, ललित शर्मा, राजू शर्मा, सुनील शर्मा, गिरीश पाराशर, कुलदीप कौशिक, शैलेंद्र दीक्षित समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई:अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ ने किया आयोजन
    Next Article
    झुग्गियों में आग लगने पर भ्रामक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार:चित्रकूट निवासी युवक विकासनगर में रहता था, लखनऊ पुलिस ने दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment