Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट:शादी के 7 सालों में भी नहीं हुआ था बच्चा, पति करता था किरदार पर शक, नशीली कॉफी पिलाकर किया हमला

    19 hours ago

    1

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में गुरुवार को पत्नी ने पति पर चाकू से हमला करके उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। पूरा मामला घरेलू विवाद का है। जिसके चलते पत्नी शबनम ने रात 12 बजे करीब पति जैद निवासी समर गार्डन को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आरोपी महिला घर से फरार हो गई। परिजनों ने युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर रक्तस्राव रोकने का प्रयास किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 7 साल पहले हुई थी दोनों की शादी पुलिस के अनुसार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है। करीब 7 वर्ष पहले उसका निकाह तारापुरी निवासी युवती से हुआ था। दंपती के अभी कोई बच्चे नहीं हैं। युवक अपनी मां के साथ रहता है। बाहरी लड़कों से फोन पर बात करती है पत्नी परिजनों का आरोप है कि युवक अपनी पत्नी के अन्य युवकों से फोन पर बातचीत करने का विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई। युवक का आरोप है कि कुछ देर बाद पत्नी ने उसे कॉफी पीने के लिए दी। कॉफी पीने के बाद उसे बेहोशी महसूस होने लगी और वह अचेत हो गया। दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी। लेकिन बच्चे नहीं हुए। बच्चा न होने के कारण पत्नी अन्य युवकों के साथ संपर्क में रहती है, इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए उस पर हमला कर दिया। शबनम नदीम के ऊपर नामर्द होने के इल्जाम लगाती रही है. नदीम शबनम को धमकी देता था कि वह दूसरी शादी कर लेगा। हमला कर फरार हुई महिला पीड़ित युवक के मुताबिक, इसी दौरान पत्नी ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। होश आने पर उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर मां और बहन कमरे में पहुंचीं, लेकिन तब तक आरोपी महिला वहां से निकल चुकी थी। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर युवक और परिजनों से घटना की जानकारी ली। युवक की ओर से पत्नी के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं देर रात पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। अब पुलिस की बात पढ़िए पूरे मामले में सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि 8 अक्टूबर को जैद गार्डन की रहने वाली शबनम ने पति नदीम के प्राइवेट पार्ट को चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। उसको अपने पति के ऊपर शक था, इसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया है। महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला में राम जन्म और ताड़का वध का मंचन:श्रीराम के जन्म पर गूंजा जय श्रीराम, ताड़का वध पर बजीं तालियां
    Next Article
    बांदा में खननकर्ता पर ₹1.84 करोड़ का जुर्माना:NGT ने पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment