Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रोडरेज के बाद 2 भाइयों को घेरकर पीटा:ई-कॉमर्स कंपनी के दफ्तर में 10-12 युवकों ने किया हमला, दरोगा बोला- मामूली मारपीट तो है

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के गंगानगर में रोडरेज के बाद दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि 10 से 12 युवकों ने दोनों को घेरकर पीटा। इनमें ई-कॉमर्स कंपनी जेप्टो के कर्मचारी भी शामिल थे। बुधवार रात करीब 8:30 बजे दोनों भाई गंगानगर से घर लौट रहे थे। कसेरूबक्सर चौराहे के पास रॉन्ग साइड से आ रही बाइक से उनकी स्कूटी टकरा गई। इसके बाद बाइक सवार युवकों से कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद दोनों भाई शिकायत करने जेप्टो के दफ्तर पहुंचे। आरोप है कि वहां कर्मचारियों ने अपने साथियों को बुलाकर दोनों को घेर लिया और दोबारा पीटा। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, कार्रवाई की मांग करने पर दरोगा ने कहा कि मामला मामूली मारपीट ही है। स्वीरें देखिए…. जेप्टो दफ्तर में घेरकर करीब 35 मिनट पीटा नैतिक और विहान दफ्तर में मैनेजर से शिकायत करने जा रहे थे। इसी दौरान पहले हुए विवाद में शामिल युवकों ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों भाइयों को दफ्तर के अंदर घेर लिया गया। CCTV फुटेज में कई युवक दोनों भाइयों को घेरकर मारते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि करीब 35 मिनट तक उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद हमलावर वहां से चले गए। हमले की जानकारी दोनों भाइयों ने परिवार को दी। पिता विनीत गर्ग दफ्तर पहुंचे तो एक बेटे के सिर से खून निकल रहा था। दूसरा भी घायल हालत में बैठा था। विनीत ने पुलिस को सूचना दी। गंगानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वह दोनों बेटों को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। CCTV में कैद हुआ पूरा हमला जेप्टो दफ्तर के CCTV कैमरों में मारपीट की पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में कई युवक दोनों भाइयों को घेरकर हमला करते दिख रहे हैं। कुछ युवक उन्हें पकड़ रहे हैं, जबकि दूसरे मारपीट कर रहे हैं। विनीत गर्ग का आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावरों की नजर CCTV कैमरों पर पड़ी। उन्होंने फुटेज हटाने की कोशिश की। हालांकि, विरोध के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। आरोप है कि कैमरों के कनेक्टर निकाल दिए गए थे। पुलिस ने कहा- एक हमलावर की पहचान हुई विनीत गर्ग ने बताया कि हमलावरों की संख्या 10 से 12 थी। इनमें कुछ बाहरी युवक थे, जबकि बाकी जेप्टो के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। गंगानगर SHO विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने एक हमलावर की पहचान कर ली है। उसकी तलाश में दबिश दी गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। विनीत का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई की मांग करने पर एक दरोगा ने इसे सामान्य मारपीट बताया। तहालांकि, पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी होने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेखपाल ने खुद ही कर ली अपने खिलाफ बैठी जांच:सरकारी जमीन पर कब्जा कराने के आरोप में मुरादाबाद कमिश्नर ने दिए थे जांच के आदेश
    Next Article
    एटा के जलेसर में बंधे 10 पालतू सुअर चोरी:शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस; जगह-जगह दबिश दे रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment