Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा का रिशता टूटा:5 मई को मंत्री की भतीजी से होनी थी शादी, एंटी करप्शन टीम ने की थी कार्रवाई

    6 hours ago

    2

    0

    मेरठ के पल्लवपुरम थाने में तैनात 2023 बैच के दारोगा छत्रपाल को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद उनका रिश्ता टूट गया है। छत्रपाल का रिश्ता प्रदेश सरकार में पशुधन, दुग्ध विकास व राजनीतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की भतीजी से तय हुआ था, लेकिन जेल जाने के बाद लड़की पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया। बताया गया है कि पांच मई को शादी होनी थी और तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच दारोगा के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद रिश्ता खत्म कर दिया गया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे मामले सामने आने के बाद रिश्ता रखना संभव नहीं था। जेल में रो पड़ा दारोगा गिरफ्तारी के बाद दारोगा छत्रपाल का भावुक रूप भी सामने आया। जेल में वह फूट-फूटकर रोने लगा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगता रहा। बताया गया है कि उसने हवालात में खाना भी नहीं खाया और अपने साथियों से मदद की गुहार लगाई। रिश्वत लेकर क्लीनचिट देने का आरोप मामला पल्लवपुरम क्षेत्र का है, जहां 17 नवंबर को पुलिस ने करीब 20 किलो गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इस मामले की विवेचना दारोगा छत्रपाल को सौंपी गई थी। आरोप है कि उसने एक आरोपी की पत्नी को क्लीनचिट देने के नाम पर पहले एक लाख रुपये लिए और बाद में दोबारा पैसे की मांग की। शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना परिसर स्थित आवास पर छत्रपाल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। अधिकारियों पर भी गिरी गाज घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी महेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि संबंधित क्षेत्राधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों को देखते हुए 2023 बैच के दारोगाओं की विवेचनाओं की निगरानी बढ़ा दी गई है। अब थाना प्रभारी और सीओ स्तर पर मामलों का सुपरविजन किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के स्काई टेक फेज-2 सोसाइटी में AOA चुनाव:6 उम्मीदवार जीते, मई में कार्यकारिणी का किया जाएगा गठन
    Next Article
    संभल में 40 डिग्री तापमान, पारा 5 डिग्री गिरा:AQI 154; DM ने की दोपहर में घर से न निकलने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment