Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 40 डिग्री तापमान, पारा 5 डिग्री गिरा:AQI 154; DM ने की दोपहर में घर से न निकलने की अपील

    8 hours ago

    2

    0

    संभल में गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले तीन दिनों की तुलना में आज तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुबह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 154 दर्ज किया गया है। मंगलवार सुबह 9 बजे जिले का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच बादल छाए रहने, धूप निकलने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। देर शाम बारिश होने से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। पिछले 15 दिनों से सुबह से ही तेज गर्मी महसूस की जा रही है, जिससे त्वचा झुलसने जैसी स्थिति बन रही है। महिलाएं धूप से बचाव के लिए सूती स्कार्फ लपेटकर घरों से बाहर निकल रही हैं। गर्म हवा के थपेड़ों के कारण पैदल चलने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है। अस्पतालों में पेट दर्द, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी कि यदि बाहर निकलना बहुत आवश्यक हो, तो सिर को छाते, गमछे या टोपी से ढकें। डीएम ने बासी भोजन और उच्च प्रोटीन वाले आहार से बचने, तथा छाछ, नींबू पानी, आम पन्ना, लस्सी और ओआरएस जैसे तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने की बात कही। यात्रा के दौरान हमेशा पानी की बोतल साथ रखने की भी सलाह दी गई है। स्थानीय निवासी अंकित रस्तोगी ने बताया कि सुबह से ही गर्मी का असर दिख रहा है और दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। उन्होंने कहा कि शादियों का सीजन होने के कारण बाजारों में कुछ बिक्री है, अन्यथा लोग दोपहर में बाहर निकलने से बच रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में रिश्वत लेते पकड़े गए दरोगा का रिशता टूटा:5 मई को मंत्री की भतीजी से होनी थी शादी, एंटी करप्शन टीम ने की थी कार्रवाई
    Next Article
    पुलिस पर हमले के बाद नौगवां अर्जुनपुर में सन्नाटा:अलीगढ़ में दरोगा की पिस्टल छीनने के बाद 18 आरोपी अरेस्ट, 200 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment