Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में रविवार को भी खुलेगा कैंट का मुख्य डाकघर:आधार सेवाओं के लिए शाम 4 बजे तक चलेंगे स्पेशल काउंटर

    23 hours ago

    1

    0

    मेरठ में आधार संबंधित कार्यों के लिए कैंट स्थित प्रधान डाकघर पर अब रविवार को भी खुलेगा। यहां विशेष कैंप लगेगा। इसमें आधार नामांकन से लेकर जरूरी संशोधन और अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी। सीनियर पोस्टमास्टर आरसी राणा ने बताया कि आम दिनों में लगभग 150 तक की संख्या में लोग अपने आधार में संसोधन केलिए पहुंच रहे हैं इसलिए लोगों की सुविधा को देखते हुए अब रविवार को इसे आगे भी जारी रखा जा रहा है। प्रधान डाकघर पर कैंप में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आधार संबंधी कार्य किए जाएंगे। यहां नए आधार के लिए नामांकन कराने के साथ-साथ पहले से बने आधार कार्ड में आवश्यक जानकारी अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कैंप में आधार नामांकन, आधार अपडेट, बच्चों का आधार नामांकन समेत विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा आधार में दर्ज पता संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट और अन्य जरूरी विवरण में बदलाव भी कराया जा सकेगा। इससे लोगों को अलग-अलग केंद्रों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर कई सुविधाएं मिल सकेंगी। अधिकारियों के अनुसार कैंप का उद्देश्य आधार से संबंधित सेवाओं को लोगों के लिए आसान और सुलभ बनाना है। विशेष रूप से उन लोगों को इससे राहत मिलेगी, जिन्हें आधार में मोबाइल नंबर, पता या अन्य जानकारी संशोधित कराने की जरूरत है। कैंप में आने वाले लोगों को आधार से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक परेशानी न हो। व्यवस्था के तहत सुबह से ही लोगों को सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस व्यवस्था को लोगों की जरूरत के अनुसार आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में 'मिशन सेफ फ्यूचर-2.0':स्कूली वैन-बसों के ड्राइवरों का फ्री हेल्थ चेकअप किया गया
    Next Article
    गोरखपुर में तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी:34°C तक पहुंचेगा पारा; शाम को बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment