Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में तेज धूप से गर्मी और उमस बढ़ी:34°C तक पहुंचेगा पारा; शाम को बारिश के आसार

    21 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार की सुबह तेज धूप निकलने के कारण मौसम एक बार फिर गर्म और उमस भरा हो गया। सुबह से ही धूप तेज रहने की वजह से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इसके चलते लोगों को गर्मी के साथ-साथ चिपचिपाहट का भी सामना करना पड़ा। धूप में निकलने वाले लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस हुई। 34 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान रविवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से गर्मी का असर और बढ़ने की संभावना है। शाम तक बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार को शाम तक गोरखपुर में बारिश हो सकती है। अगर बारिश होती है तो तापमान में कुछ कमी आने के साथ लोगों को उमस और गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश से पहले वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कुछ समय तक उमस और ज्यादा महसूस हो सकती है। 95 फीसदी तक रहेगी नमी मौसम में नमी का स्तर रविवार को काफी अधिक रहने की संभावना है। ह्यूमिडिटी करीब 70 से 95 फीसदी के बीच रह सकती है। अधिक नमी और गर्म तापमान के कारण लोगों को चिपचिपाहट वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पसीना अधिक आने से धूप और गर्मी का असर सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा महसूस हो सकता है। बारिश से मिल सकती है राहत मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडे ने बताया कि रविवार को गोरखपुर में शाम तक बारिश के आसार हैं। बारिश होने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में रविवार को भी खुलेगा कैंट का मुख्य डाकघर:आधार सेवाओं के लिए शाम 4 बजे तक चलेंगे स्पेशल काउंटर
    Next Article
    बागपत में कार-बाइक टक्कर में एक की मौत:दंपति व बच्चा घायल, उपचार के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment