Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुबह से बारिश के साथ सुहावना हुआ मौसम:उमस और गर्मी से लोगों को मिली राहत , तापमान 5 डिग्री तक गिरा

    5 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शनिवार को सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बीते दिन भी रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। शनिवार सुबह बारिश के बाद मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट की संभावना है। बीते दिन मेरठ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की भी जरूरत है। बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव और वातावरण में नमी बढ़ने से फ्लू व वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को बारिश में भीगने से बचने, गीले कपड़े तुरंत बदलने और साफ-सफाई का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जून से अब तक सामान्य से 74% ज्यादा बारिश मेरठ में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी ज्यादा रहा है। 1 जून से अब तक जिले में 74 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की सक्रियता बनी रहने से आने वाले दिनों में भी बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    18 माह की बच्ची की टंकी में गिरने से मौत:हमीरपुर के कुरारा के बेरी गांव में हुआ हादसा, मां दूध दुहने गई थी
    Next Article
    प्रयागराज में चारों एसओजी टीमें भंग:पुलिस कमिश्नर का एक्शन, 45 पुलिसवाले हटाए गए, नाकारापन-अपराधियों से सांठगांठ पड़ी भारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment