Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो पासपोर्ट होगा जब्त:SSP का आदेश कानून तोड़ने वालों पर होगा सख्त एक्शन, शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी नमाज

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में ईद पर सड़क पर नमाज पढ़ने वालों की खैर नहीं होगी। कानून तोड़ने का प्रयास किया और सड़क पर नमाज पढ़ी तो ऐसे लोगों पर एक्शन होगा। उनके खिलाफ मुकदमा लिखने से लेकर जो भी वैधानिक एक्शन होंगे वो लिए जाएंगे। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडेय ने ईद को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि ईद की नमाज किसी भी हाल में सार्वजनिक सड़क पर अदा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ पासपोर्ट जब्ती और सख्त मुकदमेबाजी जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा होगा सख्त एक्शन एसएसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि जो व्यवस्थाएं पहले से चलती आई हैं वही अभी भी चलेंगी। सभी मस्जिदों, ईदगाहों के जो सम्मानित इंतजामिया के जिम्मेदार लोग हैं उनसे पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की बात हो चुकी है। वो इससे सहमत भी हैं। सारे स्टेटमेंट क्लीयर हैं। वो सभी इंस्ट्रक्शंस से सहमत हैं। सभी मस्जिदों, ईदगाहों पर सड़क पर नमाज नही ंहोगी। सुरक्षा ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं। न केवल पासपोर्ट जब्तीकरण बल्कि जो मुकदमा लिखा जाता है उसके अनुसार जो भी कार्यवाहियां होती हैं वो सब की जाएंगी। पहले भी की गई हैं पुन: की भी जाएगी। जो भी कानून तोड़ने का काम करेगा उस पर सख्त से सख्त एक्शन होगा। 544 मस्जिदों और 140 ईदगाहों में नमाज शहर की 544 मस्जिदों और 140 ईदगाहों की सुरक्षा के लिए पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन कैमरों और 112 की गाड़ियों के जरिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। शरारती तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। भारी पुलिसबल रहेगा तैनात सुरक्षा के लिहाज से मेरठ को सेक्टर और ज़ोन में बांटा गया है। एसएसपी ने बताया कि निगरानी के लिए 6 एक्टिव ड्रोन इस्तेमाल किए जा रहे हैं। नमाज के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए एसपी ट्रैफिक को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 112 और फायर टेंडर की गाड़ियां भी मौके पर मुस्तैद रहेंगी. प्रशासन ने बिजली, पानी और नाले की सफाई से जुड़ी 90 प्रतिशत समस्याओं का निराकरण कर दिया है ताकि नमाजियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी ईद-उल-फितर की नमाज मेरठ में ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय हो गया है। शहरकाजी ने ऐलान किया कि शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी। मेरठ में ईद-उल-फितर की नमाज का समय तय कर दिया गया है। शहरकाजी जैनुल सालिकिन ने घोषणा की है कि इस बार शाही ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद के दिन बड़ी संख्या में नमाजी शाही ईदगाह पहुंचते हैं, इसलिए सभी से समय से पहले पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई है। नमाज से पहले ईदगाह में आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डेयरी पर छापामारी, 42 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त:प्रशासन की टीम ने अवैध भंडारण का किया भंडाफोड़, कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर
    Next Article
    भदोही में 16 साल के छात्र ने की आत्महत्या:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment