Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डेयरी पर छापामारी, 42 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त:प्रशासन की टीम ने अवैध भंडारण का किया भंडाफोड़, कालाबाजारी पर प्रशासन की नजर

    4 hours ago

    1

    0

    कॉमर्शियल गैस की चल रही किल्लत के बीच प्रशासन की टीम ने कॉमर्शियल सिलेंडरों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ किया है। टीम ने 42 कॉमर्शियल सिलेंडर जब्त किए हैं। इनमें 10 भारत गैस और 32 हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के हैं। इन सभी सिलेंडरोंको मैसर्स मुगल गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया गया है। डेयरी संचालक पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर उनका अवैध क्रय-विक्रय करने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर दी थी सूचना जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया-मुखबिर की सूचना पर उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रानू रस्तोगी और पूर्ति लिपिक राजीव तिवारी द्वारा कालीबाड़ी स्थित गोयल डेयरी पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। यहां दुकान के अंदर तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरियों से बनाए गए पर्दे के पीछे 42 कॉमर्शियल सिलेंडर रखे मिले। इनमें 10 भारत गैस कंपनी और 32 हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के थे। सिलेंडरों की जब जांच की गई तो सभी खाली मिले। डेयरी पर मौजूद सोहनलाल नामक व्यक्ति से जब इन सिलेंडरों के संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिसके बाद टीम ने सभी 42 कॉमर्शियल सिलेंडर को अपने कब्जे में ले लिया। इन्हें मैसर्स मुगल गैस सर्विस गैस एजेंसी को दे दिया गया है। वहीं, डेयरी पर मौजूद सोहनलाल द्वारा बिना किसी प्राधिकार के कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों का भंडारण कर उनका अवैध क्रय-विक्रय का कार्य किया जाना आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। इसके साथ ही डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर जिले में संचालित 42 गैस एजेंसियों की जांच कराई गई। निगरानी को डीएम ने बनाई टीमें डीएम का कहना है-जिले में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारू एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने तथा उसकी सतत निगरानी के लिए तहसीलवार अधिकारियों की निगरानी टीमों का गठन किया है। ये टीमें सुनिश्चित करेंगी कि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का अनाधिकृत भंडारण, डायवर्जन या कालाबाजारी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ की CCSU में सर्वाइकल कैंसर के बचाव का टीकारण:कुलपति ने की छात्रांओं से वेक्सिनेशन कराने की अपील, बोली- भविष्य के लिए जरूरी
    Next Article
    मेरठ में सड़क पर नमाज पढ़ी तो पासपोर्ट होगा जब्त:SSP का आदेश कानून तोड़ने वालों पर होगा सख्त एक्शन, शाही ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी नमाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment